क्या आप जानते है नागपंचमी पर बन रहा है यह विशिष्ट संयोग
क्या आप जानते है नागपंचमी पर बन रहा है यह विशिष्ट संयोग
Share:

इस बार नागपंचमी का दुर्लभ संयोग बन रहा है तथा करीब 13 साल बाद ऐसा अविस्मरणीय संयोग घटित हुआ है. नागपंचमी में नाग देवता को पूजन का सिलसिला वर्षो से चला आ रहा है व भारतीय हिन्दू की पौराणिक कथाओं में नागपंचमी को सुख,शांति व समृद्धि का प्रतीक माना गया है. नाग पंचमी 19 अगस्त बुधवार के दिन आ रही है। यह सुख, शांति, समृद्धि का प्रतीक पर्व है। इस वर्ष नाग पंचमी पर 13 वर्षो के बाद दुलर्भ संयोग बन रहा है। नाग पंचमी के दिन सूर्य और वृहस्पति सिंह राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में होंगे। यह संयोग सुख शांति और समृद्धि प्रदान करने वाला है। नाग पंचमी के दिन भगवान शिव के विधिवत पूजन से हर प्रकार का लाभ प्राप्त होता है। तथा पुरानी कथाओ में उल्लेख है की पृथ्वी को नागदेवता ने अपने सिर पर धारण किया हुआ है. तथा आप अगर नाग देवता का आशीर्वाद पाना चाहते है तो उनकी पूजा को विधि विधान के साथ संपन्न करना चाहिए. आप नागपंचमी के दिन पूजा के लिए नाग देवता की बांबी (नागदेव का निवास स्थान) की पूजा करना चाहिए। व इस दौरान आप नागदेवता पर दूध चढ़ा सकते हैं। व उनकी सुगंधित पुष्प व चंदन से पूजा करनी चाहिए। 

नागपंचमी के दिन नागदेवता की दही, दूर्वा, कुशा, गंध, अक्षत, पुष्प, जल, कच्चा दूध, रोली और चावल आदि से पूजा करनी चाहिए व सेंवई व मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए तथा उनकी आरती करके उनकी कथा को सुनना चाहिए. आप नागपंचमी के दिन उनकी धातुओं से बनी मूर्ति का पूजन करे व कभी भी प्रत्यक्ष नाग देवता को दूध न पिलाए क्योकि शास्त्रो में नाग को दूध पिलाना वर्जित बताया है. व आप नागपंचमी के दिन नाग नागिन के जोड़ो को दूध पिलाने से बचे.  
  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -