'लाल सिंह चड्ढा' में दिखेगा साउथ का यह सुपरस्टार
'लाल सिंह चड्ढा' में दिखेगा साउथ का यह सुपरस्टार
Share:

बॉलीवुड के शानदार एक्टर आमिर खान जल्द ही अपनी नयी फिल्म के साथ आने वाले हैं। उनकी इस नयी फिल्म का नाम लाल सिंह चड्ढा है और इस फिल्म को लेकर अभिनेता काफी समय से चर्चाओं में हैं। अब उनकी इस फिल्म में साउथ का एक सुपरस्टार शामिल होने जा रहा है। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य अब बॉलीवुड में धमाल करने को तैयार हैं। आप तो जानते ही होंगे कि नागा चैतन्य भी साउथ के सुपरस्टार हैं और उनकी बहुत ही तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं।

ऐसे में जो खबरें आईं हैं उनके मुताबिक नागा चैतन्य जल्द ही बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म के लिए नागा चैतन्य ने हामी भर दी है और वह अहम किरदार निभाने के लिए तैयार है। हालाँकि अब तक चैतन्य की तरफ से इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। वैसे नागा चैतन्य अगर ऐसा करते हैं तो उनके फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबरी होगी।

यह जानने के बाद वैसे ही लाल सिंह चड्ढा को लेकर अब फैंस के बीच और उत्सुकता बढ़ गई है। बताया जा रहा है आमिर खान की फिल्म का ऑफर मिलने पर पहले चैतन्य इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में किरदार अभिनेता को बहुत पसंद आया और उन्होंने फिल्म को करने के लिए हां कर दी है। अब फैंस यह चाहते हैं कि जल्द से जल्द एक्टर इस पर आधिकारिक घोषणा कर दें।

झोलाछाप डॉक्टर ने युवती को चढ़ाई ग्लूकोस की 15 बोतल, हुई मौत

कार एक्सीडेंट का शिकार हुआ यह मशहूर एक्टर, है अस्पताल में भर्ती

हालात विपरीत हैं, लेकिन ये भी निश्चित है कि हम जीतेंगे: RSS प्रमुख मोहन भागवत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -