इस तरह करे नागपंचमी की पूजा तो दूर होंगे सरे दोष
इस तरह करे नागपंचमी की पूजा तो दूर होंगे सरे दोष
Share:

आज नाग पंचमी का त्योहार उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। नाग पंचमी का महत्व जहां उल्लेखित है वहीं नाग को देवता का स्वरूप भी माना जाता है। विद्वानों ने बताया कि यदि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजन अर्चन की जाए तो समस्त दोष शांत हो जाते है और नाग देवता सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते है। ज्योतिषियों के अनुसार नाग पंचमी जैसा अवसर काल सर्प दोष का निवारण करने का श्रेष्ठ अवसर होता है, यदि किसी विद्वान पंडित के माध्यम से विधि विधान के साथ इस दोष के निवारणार्थ पूजन कराई जाए तो संबंधित जातक को इस दोष से मुक्ति मिल जाती है।

उज्जैन मेें हैं महत्व - उज्जैन तीर्थों की तीर्थ स्थली है और यहां के कण-कण में शिव विराजमान है। स्वयं भू महाकाल विराजमान है इसीलिए उज्जैन में काल सर्प दोष निवारण का महत्व है। उज्जैन को सिद्ध क्षेत्र भी माना गया है। यहां रामघाट पर तो काल सर्प दोष का निवारण होता ही है, सिद्धवट पर भी पूजन करने का महत्व है। इसके अलावा पितृ दोष से मुक्ति के लिए भी सिद्धवट पर ही पूजन करने का विधान उल्लेखित है। यह करें नाग पंचमी के दिन- नाग पंचमी के दिन नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विधि विधान के साथ पूजन करना चाहिए।

यदि हो सके तो उपवास भी किया जा सकता है। सुबह नित्य कर्म स्नान आदि से निवृत्त होकर नाग देवता की पूजन करें और फिर भोग का अर्पण कर सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। इसी दिन नाग देवता के किसी भी मंदिर में पहुंचकर दर्शन करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -