'नागिन 5 में दिव्यांका के होने की खबरों को अदाकारा ने किया ख़ारिज
'नागिन 5 में दिव्यांका के होने की खबरों को अदाकारा ने किया ख़ारिज
Share:

टीवी की जानी मानी निर्देशक एकता कपूर ने जब से 'नागिन 5'  का ऐलान किया है, तब से ही शो की स्टारकाट्स के बारे में नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें की  यही वजह है जो फैंस लगातार 'नागिन 5' को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। वहीं कुछ समय पहले ही जानकारी सामने आई थी कि 'नागिन 5' में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी   नजर आने वाली हैं।वहीं एक मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया था कि 'नागिन 5' में दिव्यांका त्रिपाठी के साथ असीम रियाज और कृतिका संगर भी काम करने जा रहे हैं। वहीं इस खबर को लेकर निर्माताओं की तरफ से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इस खबरों के बीच खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने ही इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह 'नागिन 5' में काम करेंगी या नहीं...। इसके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनको 'नागिन 5' में काम करने के लिए अप्रोच किया गया है। 'नागिन 5' की पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने इस खबर को गलत बता दिया है।दिव्यांका त्रिपाठी ने कंमेंट करते हुए लिखा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है। वहीं 'नागिन 5' से जुड़ी ये खबर झूठी है।' इसके साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी ने एक स्माइल वाली इमोजी भी बनाई है। दिव्यांका त्रिपाठी के इस खुलासे के बाद उनके फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की उनकी पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और 'नागिन 5' का हिस्सा बनने की गुजारिश कर रहे हैं। वहीं एकता कपूर से सुपरनैचुरल शो 'नागिन 5' के लिए दिव्यांका त्रिपाठी से पहले और भी कई हसीनाओं के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं हाल ही में खबर सामने आई थी कि शो के मेकर्स हिना खान और दीपिका कक्कड़ को 'नागिन 5' में लेने का विचार कर रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद एकता कपूर निया शर्मा स्टारर 'नागिन 4' को बंद करने जा रही हैं। भारी-भरकम बजट के चलते एकता कपूर ने यह फैसला लिया है। वहीं 'नागिन 4' के फिनाले के लिए चार एपिसोड्स की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी|

 

'बेगुसराय' फेम राजेश करीर को मिली लोगों से मदद

रामायण की सीता ने शेयर की बचपन की यह तस्वीर

टीवी सीरियल 'दिल ये ज़िद्दी है' हुआ बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -