Naagin 4: भाग्य का जहरीला खेल खेलने आयी है नयनतारा
Naagin 4: भाग्य का जहरीला खेल खेलने आयी है नयनतारा
Share:

 नागिन 4 का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में भाग्य का जहरीला खेल खेलने वाली दो बहनों को दिखाया गया है। वीडियो में दोनों बहनें कहती नजर आती हैं ‘सपने मेरे हैं, सच्चाई मेरी, कर्म मेरे हैं किस्मत मेरी।’ इस वीडियो को साँझा करते हुए कैप्शन दिया गया है- ‘उल्झी तकदीर का सुलझेगा राज।’

 

इससे पहले कलर्स के ऑफीशियल अकाउंट पर एक वीडियो और सामने आया था जिसमें नयनतारा   को इंट्रोड्यूज किया गया था। वीडियो में जैस्मिन नागिन के रूप में कहती नजर आईं- ‘कल करे सो आज कर आज करे सो अब, टाइम वेस्ट किया ज्यादा तो बदला लूंगी कब। काफी टाइम वेस्ट किया है मैंने, अब है मेरे बदले की बारे, मेरे जहर के कहर से सब खत्म कर दूंगी। जानकारी के लिए बता दें की क्या टाइम हुआ है, बदले का?’शो में पहली बहन का नाम नयनतारा होगा वहीं दूसरी का नाम बृंदा बताया जा रहा है। इन दोनों बहनों के साथ ऐसा क्या हुआ है जो अब ये मिलकर भाग्य का जहरीला खेल खेलने जा रही हैं। फैंस इस सवाल के साथ शो का उत्सुक्ता के साथ इंतजार कर रहे हैं। 

 

आखिर किससे और क्यों बदला लेना चाहती हैं नयनतारा और बृंदा। उल्झी तकदीरों का जल्द ही राज सुलझेगा। शो में जैस्मिन के अलावा निया शर्मा भी नजर आएंगी। खबरें हैं कि शो में पुरानी नागिन बेला और शेशा भी नजर आ सकती हैं। इससे पहले के नागिन के सीजन भी हिट हुए थे। अब देखना ये है कि इस बार की नागिनों की कहानी फैंस के दिलों में खास जगह बना पाती है या नहीं। इससे पहले एक और प्रोमो सामने आया था जिसमें ये दोनों नागिनें एक शख्स को डरातीं और चौंकाती नजर आई थीं।प्रोमो के साथ कहा गया- ‘क्या होगा जब दो जिंदगियों की तकदीर साथ में उलझ जाएगी?’ जानकारी के लिए बता दें, शो नागिन 4 भाग्य का जहरीला खेल 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसे कलर्स टीवी पर हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे देखा जा सकेगा।

BB13 : सिद्धार्थ के बाहर जाते ही इस कंटेस्टेंट ने दिखाए अपने रंग, कहा कुछ ऐसा

BB 13: अंकिता लोखंडे ने रश्मि देसाई को दी ये सलाह, कहा-'सोच समझकर...'

BB13: विकास गुप्ता के इस झूठ की वजह से घर में आएगा बड़ा ट्विस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -