सुपरनैचुरल शो नागिन को फैंस इन वजह से करेंगे याद
सुपरनैचुरल शो नागिन को फैंस इन वजह से करेंगे याद
Share:

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद 'नागिन 4' को ऑफएयर कर दिया जा सकता है । इसके अलावा नागिन के इस सीजन के खत्म होने के बाद फैंस एकता कपूर के इस शो को बार बार याद करेंगे। इसकी वजह है 'नागिन 4' की ये 7 खूबियां जिन्होंने इस शो को बाकी सीजन्स से जुदा बनाया है|'नागिन 4' में देव और बृन्दा की रोमांटिक केमिस्ट्री बहुत पसंद की जाती है। वहीं शो बीच में बंद होने की वजह से अब दर्शक देव और बृन्दा की प्यारी सी जोड़ी को साथ में नहीं देख पाएंगे। इसके साथ ही 'नागिन 4' में जैस्मीन भसीन का नागिन अवतार बहुत पसंद किया गया था।वहीं  इस लुक में जैस्मीन भसीन बेहद हसीन नजर आती थीं।

 वहीं पहली बार जैस्मीन भसीन किसी ऐसे रोल में नजर आई थीं जिसमें उनको विलेन का किरदार निभाना था। इसके अलावा नागिन बनी निया शर्मा के ब्लैक लुक ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। फैंस को निया शर्मा का बोल्ड लुक इतना पसंद आया था कि सोशल मीडिया पर उनको सबसे हॉट नागिन का दर्जा दे दिया गया था।सीरियल नागिन 4 में सायंतनी घोष का रोल भले ही पहले खत्म हो चुका है लेकिन फैंस आज भी सायंतनी घोष के जबरदस्त डांस को बहुत पसंद करते हैं। वहीं डांस के दौरान सायंतनी घोष के एक्सप्रेशन बड़े कमाल लगते थे।इसके साथ ही शलाका यानी रश्मि देसाई की धमाकेदार एंट्री को भला कौन भूल सकता है।

इसके अलावा  शो में रश्मि देसाई का कातिलाना अंदाज फैंस हर सीजन में मिस करेंगे। ये रश्मि देसाई का ही जादू था जिसके चलते विलेन होने के बाद भी फैंस ने उनको इतना प्यार दिया।ऐसा माना जा रहा था कि 'नागिन 4' में बेला और माहिर की भी एंट्री होने वाली है लेकिन शो खत्म होने के साथ ही फैंस का ये ख्वाब अधूरा रह गया है।'नागिन 4' की कहानी लाल टेकरी मंदिर के राज के ईर्द गिर्द घूमती नजर आई थी। शो के बीच में बंद होने से ये राज दर्शकों के सामने नहीं आ पाएगा कि लाल टेकरी मंदिर में ऐसा क्या था जिसके चलते सभी लोग इसे बर्बाद करना चाहते थे।

शाओमी ने किया Mi TV E43K स्मार्ट टीवी लॉन्च

एक्टर विवियन डीसेना ने किया कैमरा दूर रखने की रिक्वेस्ट

हिना खान ने लुक के साथ किया ऐसा एक्सपेरिमेंट, आंखों पर लगाया ब्लू आईशैडो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -