यहाँ अचानक सामने आई 'रहस्यमय चीज', लोगों में मचा हड़कंप
यहाँ अचानक सामने आई 'रहस्यमय चीज', लोगों में मचा हड़कंप
Share:

जापान से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है यहाँ समुद्र किनारे एक रहस्यमय गेंदनुमा वस्तु प्राप्त होने से हंगामा मच गया। धातु की बनी ये गोलाकार वस्तु आकार में बहुत बड़ी है। जैसे ही इसकी खबर फैली बीच को टूरिस्ट के लिए बंद कर दिया गया तथा बम निरोधक दस्ते को जांच-पड़ताल के लिए तैनात कर दिया गया। घटना जापान के शिजुओका प्रांत के Enshu Beach की है। 

जापानी मीडिया के अनुसार, पिछले मंगलवार को एक महिला को धातु की बनी प्रतीत होने वाली रहस्यमय गेंद समुद्र तट पर दिखाई दी थी। उसने फौरन इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। तत्पश्चात, इस गेंद की खोजबीन के लिए जापानी सेल्फ डिफेंस फोर्स के बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया एवं जांच के लिए क्षेत्र को बंद कर दिया गया। इस गेंद का व्यास 1।5 मीटर है एवं यह धातु (लोहे) से बनी हुई प्रतीत होती है, जिसके दोनों किनारों पर हुक भी लगे हुए हैं। एक्स-रे स्कैन में गेंद अंदर से ठोस नहीं नजर आई। आरभिंक जांच में ये पता नहीं चल सका है कि यह अज्ञात वस्तु क्या है। 

आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह द्वितीय विश्व युद्ध के वक़्त का कोई बम हो सकता है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शाम तक इसे बीच से हटा लिया गया था। बाद में बताया गया कि ये वस्तु विस्फोटक नहीं थी। मगर जांच परिणाम आने के पश्चात् ही खुलासा किया जाएगा। फिलहाल, जापान में आम लोगों के बीच इस रहस्यमय गेंद की तस्वीर ख़बरों में बनी हुई है। 

देश में एक बार फिर बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, इंसानों के लिए बड़ा खतरा

पहले खुद तोड़ने की सिफारिश की, अब धर्मस्थलों को बचाने का ढोंग कर रहे मनीष सिसोदिया

MP के दौरे पर आएँगे अमित शाह, विंध्य को मिलेगी बड़ी सौगात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -