बेंगलुरु की झील में 50 हज़ार मछलियों की रहस्यमयी मौत, स्थानीय लोगों में दहशत
बेंगलुरु की झील में 50 हज़ार मछलियों की रहस्यमयी मौत, स्थानीय लोगों में दहशत
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में केंगेरी के निकट कोमघट्टा झील (Kommaghatta lake) में तक़रीबन 50 हजार मछलियां मृत पाई गई हैं। मछलियों के मरने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। तक़रीबन 37 एकड़ की झील के आसपास रहने वालों लोगों का दावा है कि बीते एक वर्ष से मछली मार रही हैं। इसके बावजूद इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसियों से झील की सफाई या कायाकल्प करने के लिए प्रशासन से कई बार आग्रह किया गया, इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। बताया गया कि झील के आसपास कई उद्योग हैं और कपड़े धोने के लिए उपयोग किया जाने वाला पानी सीवेज के साथ झील में डाला जाता है। इसकी वजह से झील का पानी जहरीला हो गया है। झील में मछली पकड़ने का टेंडर प्राप्त करने वाले वेंकटेश वी ने कहा कि हम पिछले दो वर्षों से इस मुद्दे को देख रहे हैं। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि झील के आसपास लेआउट और कारखानों के तेजी से विकास की वजह से ऐसा हो रहा है। उन्होंने झील और उसकी पारिस्थिति की को लेकर चिंता प्रकट की है। हालाँकि अभी तक स्थानीय प्रशासन द्वारा इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया गया है। 

कोरोना महामारी के बीच पाकिस्तान ने शुरू की इंटरनेशनल फ्लाइट्स

हर राज्य को जारी रखना है लॉकडाउन, नए नियम के साथ रहेगा बंद

लॉकडाउन को पूर्ण रूप से खोलने के लिए बनाए गए तीन चरण, जानें कब खुलेगा कौन सा क्षेत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -