लैंडिंग के दौरान फेल हुआ विमान का गियर, करवानी पड़ी आपात लैंडिंग
लैंडिंग के दौरान फेल हुआ विमान का गियर, करवानी पड़ी आपात लैंडिंग
Share:

नई दिल्ली : म्यांमार में एक यात्री विमान में सवार 89 लोग बाल बाल बच गए। दरअसल लैंडिंग के दौरान विमान का गियर फेल हो गया, जिसके चलते विमान का अगला पहिया नहीं खुल पाया। इसके बाद पायलट को विमान के पिछले पहियों पर ही आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। रनवे पर म्यांमार एयरलाइंस के विमान का अगला हिस्सा जमीन पर लगातार घसीटता रहा। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सुचना नहीं है।

लोकसभा चुनाव : हिंसा के बावजूद बंगाल आगे, देश में अब तक 51% मतदान

इस कारण हुआ हादसा 

जानकारी के लिए बता दें म्यांमार में पिछले एक हफ्ते में आपात लैंडिंग की यह दूसरी घटना है। अधिकारियों ने मुताबिक विमान संख्या यूबी-103 के इंब्रेयर-190 मॉडल की यह आपात लैंडिंग सुबह 9 बजे मंडाले शहर के एयपोर्ट पर हुई। म्यांमार के नागरिक उड्डयन विभाग के उप महानिदेशक ने बताया कि पायलट ने विमान के सामने लैंडिंग गियर को खोलने की बार-बार कोशिश की। उसने पहले अपने कंप्यूटर सिस्टम के जरिये फिर मैन्युअली गियर को खोलने का प्रयास किया, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली। 

हर देश में अलग तरह से मनाई जाती है रमज़ान

बताया जा रहा है पायलेट ने बड़ी सूझबूझ के साथ केवल पिछले पहियों के सहारे ही विमान की लैंडिंग कराई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है कि वायरल वीडियो रविवार की घटना का ही है। विमान में सात क्रू मेंबर समेत 89 लोग सवार थे। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। 

अब भी रेल यातायात पर नजर आ रहा है फेनी का असर, यह ट्रेन रद्द

गृह निर्माण करते समय अचानक हुआ विस्फोट, तीन लोगों की मौत

केदारनाथ में हुई बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों के लिए खड़ी की नई मुसीबत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -