मेरी मां दुनिया को जलवायु परिवर्तन से बचा सकती हैः चेल्सी क्लिंटन
मेरी मां दुनिया को जलवायु परिवर्तन से बचा सकती हैः चेल्सी क्लिंटन
Share:

फिलाडेल्फिया : अमेरिका के फिलाडेल्फिया में जब गुरुवार को डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरु हुआ तो पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेल्सा क्लिंटन ने पहले अपनी मां के संबोधन से पहले उनका परिचय दिया और कहा कि उनकी मां काम करके दिखाने वाले नेताओं में से है। चेल्सा ने कहा कि वो अपनी मां को ही वोट देंगी, क्यों कि उनकी मां जलवायु परिवर्तन से दुनिया को बचा सकने में सक्षम है।

अपने संबोधन में चेल्सी ने कहा कि इस साल नवंबर में मैं एक महिला को वोट दूंगी जो एक मां और एक वकील के रूप में मेरी आदर्श हैं। एक महिला जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों और परिवारों के लिए काम करते हुए व्यतीत कर दिया। नवंबर में होने वाले चुनाव के लिए हिलेरी को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना गया है।

36 वर्षीय चेल्सी ने बताया कि कैसे वो उनके मूल्यों व पारिवारिक जीवन के माहौल में बड़ी हुई। चेल्सी मानती है कि हिलेरी बात सुनने वाली और काम करके दिखाने वाली नेता है। हिलेरी की बेटी ने हिलेरी के संबंध में कहा कि वह एक ऐसी महिला हैं, जिनके पास दया, आस्था, दयालुता, न्याय की समझ और प्यार भरा दिल है। मां क्लिंटन कभी यह नहीं भूलती कि वह किसके लिए संघर्ष कर रही हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -