'मेरी छवि धूमिल की जा रही है...', खतरों के खिलाड़ी शो के मेकर्स पर भड़कीं कनिका मान
'मेरी छवि धूमिल की जा रही है...', खतरों के खिलाड़ी शो के मेकर्स पर भड़कीं कनिका मान
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का अब रैपअप हो चुका है। शो के होस्ट रहे रोहित शेट्टी ने पिछले दिन ही विजेता का नाम अनाउंस किया था। किन्तु लग रहा है शो से जुड़े विवाद अभी तक समाप्त नहीं हुए हैं। सेमीफाइनल्स तक पहुंची कनिका मान ने कॉन्ट्रोवर्सी का नया पिटारा खोल दिया है। कनिका ने शो के निर्माताओं पर आरोप लगाया है कि उनकी इमेज को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। 

खतरों के खिलाड़ी के सीजन 12 में सेमीफिनाले तक पहुंची कनिका ने फिर से एक कॉन्ट्रोवर्सी को जन्म दे दिया है। कनिका ने स्टंट बेस्ड शो के निर्माता एवं चैनल से पंगा ले लिया है। कनिका ने आरोप लगाया कि उनकी छवि धूमिल की जा रही है। कहा जा रहा है कि कनिका इस बात पर चैनल के ऑफिस तक जा पहुंची। कनिका शो के प्रोड्यूसर्स से लड़ने गई थीं। कनिका मान को शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में नहीं देखा गया था। कनिका की इस दूरी को उनकी नाराजगी से जोड़ा रहा है। 

शो में एक एपिसोड के चलते रोहित शेट्टी कनिका पर चिल्ला पड़े थे। रोहित ने कनिका को ठीक से परफॉर्म ना कर पाने पर सुना दिया था। रोहित ने बोला था कि कनिका मान शो को गंभीर तौर पर नहीं ले रही हैं। ये बात तभी से सोशल मीडिया में गोते खा रही है। इसी बात को लेकर कनिका ने शो के निर्माताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चैनल से भी पंगा लिया तथा आरोप लगाया कि सब मिलकर उनकी इमेज धूमिल कर रहे हैं। शो में कनिका का रुबीना से भी विवाद हो चुका है। ऑस्ट्रिच टास्क के चलते रुबीना दिलैक ने कनिका पर चीटिंग का आरोप लगाया था। रुबीना ने बोला था कि कनिका ने अपने फोन में गूगल पर सर्च किया था कि ऑस्ट्रिच को कैसे नियंत्रण में लाया जाता है। रुबीना के इस आरोप पर शो में बहुत गहमागहमी हुई थी। सोशल मीडिया में भी कनिका की खूब किरकिरी हुई थी। 

रियल लाइफ में इन लोगों को है 'बबीता जी' पर क्रश, एक्ट्रेस ने खुद कही ये बड़ी बात

बिग बॉस 16 में होगी 'TV की नंबर-1' बहू की एंट्री, नाम जानकर झूम उठेंगे आप

'मैं मर रही हूं...ठगा हुआ महसूस करती हूं', अर्चना पूरन सिंह ने आखिर क्यों कही ये बात?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -