उद्धव ठाकरे हैं एक्सीडेंटल CM और MVA महा विश्वासघाती अघाड़ी सरकार: प्रकाश जावड़ेकर
उद्धव ठाकरे हैं एक्सीडेंटल CM और MVA महा विश्वासघाती अघाड़ी सरकार: प्रकाश जावड़ेकर
Share:

मुंबई: पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने हाल ही में महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार (MVA) को ‘महा विश्वासघाती अघाड़ी सरकार’ कह डाला है। केवल यही नहीं बल्कि इसी के साथ ही उन्होंने यह आरोप लगाया है कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) धोखे से मुख्यमंत्री बने हैं। आप सभी को बता दें कि बीते रविवार के दिन शिवसेना के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार ने अपने दो साल पूरे कर लिए हैं। वहीं कुछ समय पहले ही केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने भी दावा किया था कि मार्च में भारतीय जनता पार्टी (BJP) महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रही है।

ऐसे में बीते रविवार को ही एक प्रेस वार्ता के दौरान प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘उद्धव ठाकरे सरकार ने आज दो साल पूरे कर लिए हैं। हमने इससे ज्यादा भ्रष्ट, मौका परस्त औऱ जन विरोधी सरकार राज्य में नहीं देखी। उन्होंने अपना नाम महाविकास अघाड़ी रखा है। मैं उन्हें महा विश्वासघाती अघाड़ी नाम देना चाहता हूं। उन्होंने लोगों को धोखा दिया है और राजनीति का अपराधिकरण किया है। लोगों ने 2019 विधानसभा चुनाव में शिवसेना-भाजपा को अपना वोट दिया था, लेकिन शिवसेना ने राज्य की ‘सबसे भ्रष्ट सरकार’ का मुख्यमंत्री बनने के लिए प्रतिद्विंदी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस से हाथ मिलाना चुना।'

वहीं आगे उन्होंने यह भी कहा कि, 'उद्धव ठाकरे एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर हैं। वे धोखेबाजी से मुख्यमंत्री बने हैं। मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन को वोट दिया था। लेकिन उन्होंने धोखा दिया और मोदी विरोधियों के साथ गठबंधन कर लिया।' इसी के साथ पूर्व मंत्री ने यह भी कहा, 'एक बड़ा मंत्री है, जिसके घर पर आयकर विभाग ने रेड की। 1000 करोड़ से ज्यादा रुपये बेनामी संपत्ति के रूप में मिली। एनसीपी से एक अन्य मंत्री को इसलिए गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उन्होंने विह्सलब्लोअर पर हमला किया था। एक तीसरा मंत्री है, जिसने मुंबई में 1993 सीरियल बॉम्ब ब्लास्ट में शामिल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से सस्ते दामों पर जमीन खरीदी है। जब शरद पवार रक्षा मंत्री थे, तब दाऊद का एक साथी भारतीय वायुसेना के विमान में उनके साथ बैठा था। महाराष्ट्र के लोग उन्हें सत्ता में वापस नहीं लाए।'

1 दिसंबर से मुंबई की इस लाइन पर भी चलेंगी एसी लोकल ट्रेन, यह है टाइमटेबल

दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा शख्स कोविड पॉजिटिव, मची खलबली

अगर लॉकडाउन से बचना है तो सख्ती बढ़ा दी जाए: CM उद्धव ठाकरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -