हज पर जाने से पहले जरूर पढ़ ले ये खबर
हज पर जाने से पहले जरूर पढ़ ले ये खबर
Share:

लखनऊ: हज यात्रा पर जाने वाले हर महिला व पुरुष के 300-300 यात्रियों पर एक खादिमुल हुज्जाम (खादिम) जा सकेगा। इसके लिए 10 अप्रैल तक https://hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को प्रदेश हज समिति के सचिव व कार्यपालक अफसर एसपी तिवारी ने खबर दी है।

उन्होंने बताया कि 20 मार्च 2023 से पहले जारी होने वाले पासपोर्ट की वैद्यता 3 फरवरी 2024 तक होनी चाहिए। पुरुष व महिला आवेदकों की उम्र 30 अप्रैल 2023 को 50 साल होनी चाहिए। हज कमेटी से खादिम के लिए हज-2022 में गए व दो बार से ज्यादा बार गए कर्मचारी आवेदन के लिए मान्य नहीं होंगे। आवेदकों का हज या उमरा किया होना आवश्यक होगा। खादिम को इंटरनेट व स्मार्ट फोन की खबर होनी चाहिए।

आवेदक को मान्यता प्राप्त कोरोना वैक्सीन का डोज लेना आवश्यक होगा। आवेदकों को हज यात्रियों की बोल चाल की भाषा की जानकारी होना चाहिए। अरबी भाषा की जानकारी होना बेहतर होगा। आवेदक को स्वच्छ होना चाहिए, जिसके स्वास्थ्य का प्रमाण पत्र सरकारी अस्पताल से प्राप्त कर प्रस्तुत करना होगा। चयनित होने वाले खादिम को हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। स्थाई सरकारी कर्मचारी ही आवेदन के लिए पात्र होगा। किसी भी खादिम के साथ उसका परिवार नहीं जा पाएगा। 70 वर्ष से ऊपर और दिव्यांग यदि हज पर जाना चाहते हैं तब उन्हें एक अटेंडेंट साथ में रखना होगा। अटेंडेंट का खर्च भी उन्हें उठाना होगा। वृद्ध, दिव्यांग एवं महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 45 वर्ष से अधिक आयु की कोई भी महिला अब अकेले हज के लिए नहीं जा पाएगी। इससे पहले बगैर महरम वाली 4 महिलाओं के साथ जाने का नियम बनाया गया था, जबकि इस बार सरकार ने उस नियम को समाप्त कर दिया गया है।

रामनवमी के जश्न के दौरान मस्जिद के बाहर छिड़ी जंग, 4 लोगों पर हुआ जानलेवा हमला

'मैंने तो भगवान से मौत मांग ली', ख़बरों में छाया इस नेता की पत्नी का ट्वीट

खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, जारी हुए 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -