सूर्य ग्रहण पर जरूर करें ये काम
सूर्य ग्रहण पर जरूर करें ये काम
Share:

वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण आज लगेगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होने वाला है। यह ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देने वाला है। सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक धार्मिक और ज्योतिष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं  के मुताबिक, ग्रहण को अशुभ घटना के रूप में माना जाता है। इस बीच शुभ कार्यों को भी नहीं करना चाहिए ऐसा कहा जाता है। ग्रहण के वक़्त मंदिर के कपाटों को बंद रखा जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है।  तो चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण के बीच क्या करें और क्या नहीं...

ग्रहण के दौरान क्या करें-

1. ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध करना जरुरी है। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ होता है।
2. ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना अच्छा माना जाता है।
3. सूर्य ग्रहण में दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ग्रहण खत्म होने के उपरांत घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
4. ग्रहण खत्म होने के उपरांत एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
5. ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान-

1. मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण के बीच भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति की पाचन क्षमता और भी ज्यादा कमजोर हो जाती है।  जिसकी वजह से व्यक्ति के बीमार होने की ज्यादा संभावना रहती है।
2. बोला जाता है कि ग्रहण के बीच कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस काम में असफलता मिलती है।
3. ग्रहण के बीच नाखून कांटना, बालों में कंघी करना और दांतों की सफाई करना अशुभ कहा जाता है। कहते हैं कि ग्रहण के वक़्त सोना भी नहीं चाहिए।
4. बताया जाता है कि ग्रहण के समय चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सूर्य ग्रहण के दौरान आखिर क्यों खाने पीने की चीजों में डाला जाता है तुलसी का पत्ता?

गणपति बाप्पा की आरती के साथ करें अपने दिन की शुरुआत

आज जरूर पढ़े गुरु प्रदोष की ये कथा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -