करवा चौथ व्रत के दौरान जरूर रखे इन बातों का ध्यान
करवा चौथ व्रत के दौरान जरूर रखे इन बातों का ध्यान
Share:

करवा चौथ अक्टूबर में खास दिनों की सीरीज में अगला बड़ा पर्व है। जो लोग नहीं जानते हैं, उनके लिए करवा चौथ एक उपवास तथा अनुष्ठान का दिन है जो मुख्य तौर पर विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है। महिलाएं चंद्रमा, महादेव तथा प्रभु श्री गणेश समेत उनके परिवार की पूजा करती हैं। करवा चौथ पूर्णिमा हिंदू चंद्र कैलेंडर के मुताबिक, अश्विन महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाया जाता है। इस साल ये 24 अक्टूबर 2021, रविवार को मनाया जाएगा। ये व्रत बेहद ही पवित्र है तथा पूरे दिन बिना पानी पिए भी कठोरता से मनाया जाता है। इसलिए व्रत की गंभीरता को बनाए रखने के लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। 

करवा चौथ 2021: तिथि और समय:-
करवा चौथ पूजा मुहूर्त 17:43 – 18:58
करवा चौथ उपवास का समय 06:13 – 20:16
चतुर्थी 24 अक्टूबर से 03:01 बजे शुरू होगी
चतुर्थी 25 अक्टूबर को 05:43 बजे समाप्त होगी
चंद्रोदय 20:16
सूर्योदय 06:13
सूर्यास्त 17:43

क्या करें?
* सूर्योदय से व्रत आरम्भ होने पर महिलाओं को जल्दी उठना चाहिए।
* प्रातः के वक़्त उन्हें बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
* सूर्योदय से पहले सरगी खाना चाहिए, जिसमें सास द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ सम्मिलित हों।
* लाल, नारंगी एवं पीले रंग को शुभ कहा जाता है, महिलाओं को इन रंगों की पोशाक को प्राथमिकता देनी चाहिए।
* व्रत की सकारात्मकता के लिए महिलाओं को अपने अंदर एवं परिवार के सदस्यों के मध्य शांति बनाए रखनी चाहिए।
* चंद्रमा के दर्शन एवं अर्घ्य देने के पश्चात् व्रत का समापन करना चाहिए।

आज इन राशि के लोगों को होगा आर्थिक लाभ

शरद पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकते है कंगाल

शरद पूर्णिमा के दिन ही श्रीकृष्ण ने गोपियों संग किया था महारास, 6 महीने तक नहीं हुई थी सुबह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -