अब मुस्लिम महिलाऐं पहन सकेंगी हिजाब वाली वर्दी
अब मुस्लिम महिलाऐं पहन सकेंगी हिजाब वाली वर्दी
Share:

टोरंटो: कनाडा के राष्ट्रीय पुलिस बल द्वारा महिला अधिकारियों को हिजाब पहनने की अनुमति मिल गई है। ये पुलिस बल की महिला कर्मचारी और अधिकारी ड्यूटी पर हिजाब पहन सकेंगी। दरअसल मुस्लिम महिलाऐं सुरक्षा बल मे अपना कैरियर बना सकें और देश की विविधता नज़र आए इसलिए इस तरह का निर्णय लिया गया है। इस मामले में प्रवक्ता स्काॅट ब्रैडस्ले ने कहा कि महिलाओं को हिजाब पहनने की अनुमति देने से कई महिलाऐं सुरक्षा बल के प्रति आकर्षित होंगी।

मिली जानकारी के अनुसार राॅय कनाडियन माउंटेड पुलिस की प्रवक्ता जूली गैगनन द्वारा कहा गया कि मुस्लिम महिला अधिकारियों को हिजाब पहनने का एक विकल्प दिया गया। बल के श्रमबल में उपस्थित विविधता इसी से नज़र आती है। गौरतलब है कि यहां पर बड़े पैमाने पर मुस्लिम, सिख व अन्य धर्म, संप्रदाय और पंथ के लोग सुरक्षा बल में कार्य करते हैं ऐसे में उनके पहनावे और रहन - सहन को लेकर नियम जारी किए जाने को लेकर विवाद होता रहता है।

मसलन एक सिख ने अपनी पगड़ी, बाल को लेकर न्यायालय में वाद दायर किया था और उसे पगड़ पहनने का अधिकार न्यायालय से मिल गया था। इसके बाद अब यह बात सामने आई है कि मुस्लिम महिलाओं को सुरक्षा बल में कार्य करने के दौरान हिजाब पहनने की अनुमति दी जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -