यूपी में मुस्लिम महिलाऐं करेंगी भाजपा का चुनाव प्रचार, अलीगढ़ में प्लान हुआ तैयार
यूपी में मुस्लिम महिलाऐं करेंगी भाजपा का चुनाव प्रचार, अलीगढ़ में प्लान हुआ तैयार
Share:

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुस्लिम वोटरों को आकर्षित करेगी। भाजपा विभिन्न योजनाओं में लाभ पाने वाली मुस्लिम महिलाओं को प्रचार का कार्य सौंपेगी। इसका पूरा खाका लखनऊ में तैयार हो चुका है। हर जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा को इसकी कमान सौंपी जाएगी। अलीगढ़ जिले को इसके लिए मुख्य रूप से चुना गया है।

अमित शाह का दावा, पीएम मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जनता

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के पाले में राज्य में 325 सीटें आई थीं। उसमें माना जा रहा था कि तीन तलाक का मसला उठाए जाने से भाजपा के पक्ष में मुस्लिम महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में मतदान किया था। इसके बाद से ही भाजपा मुस्लिम महिलाओं के मतों के प्रति संजीदा हो चुकी है। 15 फरवरी से प्रदेश में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जरिए प्रचार का आगाज़ करेगी। मोर्चा के पदाधिकारी लाभार्थी मुस्लिम महिलाओं से संपर्क साधेंगे। उन्हें बताने की कोशिश करेंगे कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा मुस्लिम वर्ग को भी मिला है। 

राहुल गाँधी को कुछ नहीं पता, वो ईमेल राफेल का नहीं हेलीकाप्टर का था - कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद

मुस्लिम महिलान को बताया जाएगा कि इसमें कोई भेदभाव नहीं किया गया है, इसलिए वे भाजपा से जुड़ें। अलीगढ़ जिले में सातों विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए अलग-अलग टीमें गठित की जाएंगी। जागरण डॉट कॉम के मुताबिक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अख्तर पहलवान ने कहा है कि सरकार ने सरकारी योजनाओं में किसी तरह का कोई पक्षपात नहीं किया है। मुस्लिमों को भी हर योजना का फायदा मिला है। 

खबरें और भी:-

AMU में 18 पार्टियां घोषित करने वाली थी एक मुस्लिम फ्रंट, अचानक रद्द हुआ कार्यक्रम

अखिलेश के कार्यकर्ताओं की शर्मनाक करतूत, महिला रिपोर्टर के साथ की बदसलूकी

राफेल सौदा: CAG की रिपोर्ट से भी संतुष्ट नहीं कांग्रेस, जेपीसी जांच की मांग पर अड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -