'इस्लाम के खिलाफ हैं पद्मासन और श्वानासन...', योग कार्यक्रम रद्द करने के खिलाफ सड़कों पर उतरी मुस्लिम महिलाएं
'इस्लाम के खिलाफ हैं पद्मासन और श्वानासन...', योग कार्यक्रम रद्द करने के खिलाफ सड़कों पर उतरी मुस्लिम महिलाएं
Share:

कुवैत: कुवैत सरकार ने योग से संबंधित एक कार्यक्रम को निरस्त कर दिया, जिसके बाद बड़ी तादाद में मुस्लिम महिलाएँ, इस्लामी कट्टरपंथियों के खिलाफ सड़क पर उतर आई हैं। शेखों द्वारा शासित इस क्षेत्र में महिलाएँ अपने अधिकारों के लिए एक तरह का सांस्कृतिक युद्ध लड़ रही हैं। हाल ही में एक योग शिक्षक ने महिलाओं के लिए योग से संबंधित एक कार्यक्रम का विज्ञापन दिया था, जिसके बाद कुवैत के मुल्ला-मौलवी इसे इस्लाम का अनादर बता रहे हैं। इसके बाद सरकार ने इस ‘योग रिट्रीट’ के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

पद्मासन और श्वानासन जैसी योगासनों को यहाँ के कुछ कट्टरपंथी, इस्लाम के लिए खतरनाक बता रहे हैं। कुवैत में योग शिविर का कार्यक्रम निरस्त होने के बाद महिलाओं में आक्रोश है। कुवैत ने नेताओं ने भी मुल्ला-मौलवियों के डर से योग कार्यक्रम के खिलाफ बयान दिए। बता दें कि इस इस्लामी मुल्क में पुरुषों का वर्चस्व है। यहाँ के कट्टरपंथी कह रहे हैं कि महिलाएँ ये सब कर के देश की संस्कृति पर हमला कर रही हैं। कुवैत में महिला अधिकारों की एक्टिविस्ट नजीबा हयात का कहना है कि कट्टरपंथियों की इन हरकतों से देश पीछे जा रहा है।

कुवैत के संसद के बाहर जिन महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया, उसमें नजीबा हयात शामिल थीं। कुवैत में महिलाओं को अधिक अधिकार ही नहीं दिए गए हैं। सऊदी अरब और ईराक जैसे कट्टर इस्लामी देशों की महिलाओं के पास भी कुवैत से अधिक अधिकार हैं। जनवरी 2022 में सऊदी अरब में पहली बार ‘ओपन एयर योग फेस्टिवल’ का आयोजन किया गया था। एबालिश 153 नाम के संगठन की संस्थापक अलानौद अलशारेख का कहना है कि महिलाएँ यहाँ पहले से ही खफा हैं।

यूक्रेन के दो राज्यों को पुतिन ने 'स्वतंत्र' घोषित किया, सेना भेजकर अलगाववादियों की मदद करेगा रूस

थाईलैंड ने बढ़ते नए संक्रमणों के बीच कोविड -19 चेतावनी स्तर को बढ़ाया

पाकिस्तान को चीन से 25 J-10C लड़ाकू विमान मिलेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -