कोलकाता में CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन, शामिल हुए चिदंबरम, लोगों से की चर्चा
कोलकाता में CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन, शामिल हुए चिदंबरम, लोगों से की चर्चा
Share:

कोलकाता: देश के कई हिस्सों में नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (NRC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। पश्चिम बंगाल में लोग दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर कई दिनों से धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। वहीं कोलकाता पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने CAA, NPR और NRC पर राज्य के पार्टी नेताओं के लिए एक लीडरशिप ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया था।

इससे पहले शुक्रवार को कोलकाता में पी चिदंबरम ने पार्क सर्कस में CAA के खिलाफ जारी प्रदर्शन में शामिल हुए और वहां उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी पार्टी उनके साथ है। चिदंबरम शुक्रवार देर शाम पार्क सर्कस मैदान में पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें केंद्र की भाजपा नीत सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए निशाने पर लिया। पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने प्रदर्शनकारियों के साथ कुछ वक़्त बिताया और उनमें से कुछ के साथ चर्चा भी की। 

कोलकाता के पार्क सर्कस में जारी प्रदर्शन को दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन का संस्करण बताया जा रहा है, जिसमें मुख्य तौर पर मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं, जो CAA, NRC और NPR के खिलाफ 12 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। शाहीन बाग के जैसे यहां भी 7 जनवरी को स्थानीय पार्क में बड़ी संख्या में आसपास की महिलाएं देश में जो कुछ हो रहा है उस पर चिंता, निराशा और गुस्से को जाहिर करने के लिए जुट गईं।

दिग्विजय सिंह का केंद्र पर हमला, कहा- DSP देविंदर सिंह को बचाने के ले NIA को सौंपी जांच

'CAA-NRC को लेकर अलग-अलग बयान दे रहे मोदी-शाह, कौन सच्चा कौन झूठा ?'

जल्द ताकतवर होगी भारत की वायु सेना, रूस कर रहा सहयोग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -