पुलिस ने किया मुस्लिम महिला को अपमानित
पुलिस ने किया मुस्लिम महिला को अपमानित
Share:

पेरिस: यहां के नीस नामक शहर में एक महिला के साथ पुलिस द्वारा अपमानजक घटना को अंजाम दिया गया। जिस महिला के साथ पुलिस ने अपमानजक व्यवहार किया, वह मुस्लिम महिला थी। आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने बीच चैराहे पर महिला की बुर्कीनी उतरा दी। पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत करते हुये नस्ल भेदी व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

बताया गया है कि फ्रांस में पहले भी कई बार नस्ल भेद करने संबंधी मामले सामने आये है। बताया जाता है कि हाल ही में कान्स और अन्य कुछ शहरों के मेयरों ने मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ आदेश देते हुये यह कहा है कि वे सड़कों पर बुर्कीनी पहनकर नहीं निकलेगी। संभवतः इसी आदेश के चलते पुलिस ने भीड़ भरे मार्ग पर मुस्लिम महिला की बुर्कीनी उतराई थी, लेकिन अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। 

गौरतलब है कि स्वीमिंग के दौरान मुस्लिम महिलायें बुर्कीनी पहनती है। मेयरों द्वारा बुर्कीनी पर रोक लगाने के पीछे आतंकी हमला प्रमुख कारण बताया गया है। बीते दिनों कैथोलिक चर्च और नीस शहर में आतंकी हमला हो गया था। जिस मुस्लिम महिला ने नस्ल भेद होने का आरोप लगाया है वह घटना के वक्त प्रोमेनाड डेज आंगले बीच पर सनबाथ ले रही थी।

मुरैना पुलिस ने एटीएम काटकर लूट करने वाले गिरोह का एक सदस्य दबोचा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -