गाय मुसलमानो की भी माँ है!
Share:

इंदौर: द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने एक बार फिर गौ हत्या को लेकर अपना बयान दिया है। यही नहीं उन्होंने राम मंदिर और राम राज्य को लेकर भी काफी कुछ कहा। उनका कहना था कि राम राज्य में एक मुसलमान भी खुशी से रह सकता है। दरअसल शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती इंदौर में पहुंचे थे। इस दौरान न्यूज़ ट्रैक ने शंकराचार्य से विशेष चर्चा की। अपनी चर्चा में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि एक हिंदू को तीन बातों से चोट पहुंचती है।

ये तीन बातें ऐसी हैं जो हिंदू को चोटिल बनाती हैं। उनका कहना था कि जब हिंदूओं की महिलाओं के साथ बलात्कार होता है या फिर उनके साथ कोई अनुचित व्यवहार होता है तो उन्हें चोट पहुंचती है। हिंदू को तब भी आघात लगता है जब विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों को ध्वस्त कर दिया जाता है और हिंदू को तब भी दर्द होता है जब गाय को मारा और काटा जाता है।

उन्होंने वेदों का उल्लेख करते हुए कहा कि वेद में गाय को अदिती कहा गया है। गाय हमारे जीवन से जुड़ी हुई है। गाय घास खाती है जो कि हमारे लिए अनावश्यक है। मगर घास खाने के बाद भी वह हमें मीठा दूध देती है। गाय के गोबर से कंडा बनता है जो कि खाद का कार्य भी करता है। गाय का गौमूत्र शरीर की व्याधियों को दूर करता है। ऐसे में गाय तो हमारे लिए मां है। शंकराचार्य स्वामी सरस्वती ने कहा कि गाय केवल हिंदू की मां नहीं है वह मुसलमान की मां भी है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें... 

अगर बच्चे की मां उसे जन्म देने के बाद ही मर जाती है तो गाय के दूध से ही उसका पालन - पौषण होता है। ऐसे में वह मुसलमान के लिए भी मां होती है। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि गाय मुसलमानों की मां नहीं है मगर ऐसा नहीं है।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  जब गौ हत्या पर रोक लगाने की बात की गई तो उन्हें लगा कि गौ हत्या रोकने वाले हिंदू राष्ट्र की स्थापना करेंगे लेकिन हमारा तो यह कहना है कि हम हिंदू राष्ट्र नहीं राम राज्य की स्थापना चाहते हैं। हिंदू तो कंस और रावण भी थे लेकिन उनके शासनकाल में प्रजा सुखी नहीं थी। मगर राम राज्य में सभी को न्याय मिला। राम राज्य में एक कुत्ते को भी न्याय मिला था। राम राज्य की स्थापना से गाय को न्याय मिलेगा। एक मुसलमान को भी राम राज्य में न्याय मिलेगा और वह हमारे ही भाई की तरह रहेगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -