केंद्र में सत्ता में आई सपा तो मुसलमान बनाऐंगे राम मंदिर
केंद्र में सत्ता में आई सपा तो मुसलमान बनाऐंगे राम मंदिर
Share:

बस्ती : उत्तर प्रदेश में हाल ही में सपा विधायक और राज्य में कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने हाल ही में एक विवादित बयान देकर सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि केंद्र में सपा की सरकार बनी तो मुसलमान स्वयं ही राम मंदिर का निर्माण करेंगे। उन्होंने बयान देकर कहा है कि विपक्ष ने वोट की राजनीति की है। जब सपा की सरकार बन जाएगी तो मुसलमान स्वयं ही राम मंदिर का निर्माण करेंगे। 

दरअसल कैबिनेट मंत्री राजकिशोर ने बस्ती के हरेया डाक बंगले पर पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के नेता ही राम मंदिर के विवादित विषय पर कुछ बोलने से बच रहे हैं लेकिन सच यह भी है कि यदि सपा की सरकार केंद्र में आई तो मुसलमान राम मंदिर का निर्माण करेंगे। दरअसल इन दिनों सभी नेता और पार्टियां वर्ष 2017 में उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं। इस दौरान मुस्लिमों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -