मुस्लिम भाइयों ने गाय के दूध से खोला रोजा
मुस्लिम भाइयों ने गाय के दूध से खोला रोजा
Share:

अयोध्या : अयोध्या में इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें रोजादारों ने गाय का दूध पीकर रोजा खोला। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की मुस्लिम विंग द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंद्रेश कुमार भी मौजूद रहे जो वर्तमान में वरिष्ठ आरएसएस नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष भी हैं।

इंद्रेश कुमार ने गाय और 3 तलाक पर मुस्लिमों को नसीहत देते हुए कहा कि पवित्र स्थानों मक्का मदीना और वेटिकन सिटी में गाय की कुर्बानी नहीं होती न ही गाय का गोश्त बेचा जाता है बल्कि वहां गोश्त बेचने को ही अपराध मानते हैं। भारतवर्ष के 18 करोड़ मुसलमानों में से 9 करोड़ महिलाएं हैं, लेकिन तीन तलाक के मुद्दे पर उनको न्याय नहीं मिल पाया है।

मुसलमान स्त्री का सम्मान करें और उन पर अत्याचार बंद होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि आरएसएस के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का गठन 2002 में तत्कालीन प्रमुख केएस सुदर्शन ने किया था। इसका उद्देश्य मुस्लिम समाज के लोगों तक संघ की पहुंच संभव बनाना है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -