CAA का खौफ, भारत छोड़कर भाग रहे घुसपैठिए, बांग्लादेश बॉर्डर पर 350 लोग गिरफ्तार
CAA का खौफ, भारत छोड़कर भाग रहे घुसपैठिए, बांग्लादेश बॉर्डर पर 350 लोग गिरफ्तार
Share:

कोलकाता: भारत में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA पर अभी हंगामा मचा हुआ है, किन्तु इसका सबसे अधिक खौफ बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों में बैठा है। ये लोग अब बड़ी तादाद में भारत छोड़कर बांग्लादेश भाग रहे हैं। हाल ही में बांग्लादेश और भारत की बॉर्डर पर स्थित जेनैदा जिले के मोहेशपुर इलाके से महिलाओं और बच्चों समेत कई 350 से ज्यादा लोगों को भारत से भागकर बांग्लादेश में घुसने पर गिरफ्तार किया गया है।

भारत से बांग्लादेश में घुसने पर इन लोगों को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने अरेस्ट किया है। BGB के मुताबिक, बीते 1 महीने में कई लोग बॉर्डर निगरानी को प्रबंधित करने में सफल रहे हैं और बॉर्डर पार कर गए हैं। फोर्स का कहना है कि भारतीय संसद में CAB विधेयक पारित होकर CAA बनने के बाद बॉर्डर के पास से लोग अवैध रूप से बांग्लादेश में प्रवेश कर रहे हैं और दिनोंदिन उनकी तादाद काफी बढ़ रही है।

BGB अधिकारियों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोगों ने दावा किया कि वे आजीविका के लिए भारत आए थे, किन्तु वे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दे पाए। मेजर कमरुल इस्लाम ने कहा है कि बॉर्डर पर कड़ी निगरानी की जा रही है। किसी को भी अवैध रूप से आने या जाने की इजाजत नहीं है। किन्तु भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर कई इलाके खुले हैं, यहीं से लोग अवैध रूप से आते हैं। इसी के चलते कई लोगों को अरेस्ट किया गया है।

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: इस निशानेबाज ने जीता स्वर्ण पदक, जीतू ने टीम को दिलाया गोल्ड मैडल

flipkart ,amazon को टक्कर देने और E-Commerce सेक्टर में अपना हाथ जमाने के लिए तैयार है Reliance

अटल पेंशन योजना के सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी, बढ़ सकती है मासिक पेंशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -