अमेरिका के मुस्लिम जोड़े ने महादेव मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज़ के साथ किया विवाह, घूमने आए थे काशी
अमेरिका के मुस्लिम जोड़े ने महादेव मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज़ के साथ किया विवाह, घूमने आए थे काशी
Share:

वाराणसी: अमेरिका के मूल निवासी कियमाह दिन खलीफा और उनकी प्रेमिका केशा खलीफा ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में महादेव शिव के मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज़ के साथ विवाह किया है। दोनों ने यह शादी अपनी वाराणसी की यात्रा के दौरान की है। कियामाह और केशा खलीफा दोनों मुस्लिम समुदाय से आते हैं। पहले दोनों काशी के कैथी मंदिर में शादी करना चाहते थे, मगर वहाँ विवाह आयोजन बंद होने के चलते दोनों ने यह रस्म जौनपुर में पूरी की। यह शादी शनिवार (17 सितम्बर 2022) को सम्पन्न हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कियामह और केशा खिलफा दोनों बहुत समय से लिव इन रिलेशन में हैं। दोनों बीते 5 वर्षों से लगातार काशी की यात्रा कर रहे हैं और यहाँ पर उन्हें हिन्दू संस्कृति बहुत पसंद आई। दोनों अक्सर गंगा नदी के घाटों पर घूमते नज़र आए थे। इसी दौरान अपनी इस यात्रा में इन दोनों ने अपने गाइड से किसी ज्योतिष से मिलवाने को कहा। ज्योतिष ने दोनों की कुंडली बनाई। बताया जा रहा है कि इसी के बाद दोनों ने हिन्दू रीति-रिवाज़ से शादी करने का निर्णय लिया।

इसके लिए सबसे पहले उन्होने काशी के कैथी मंदिर में शादी की कोशिश की, मगर वहाँ शादियाँ फिलहाल बंद होने के चलते वो अपने गाइड की सलाह पर जौनपुर के प्रसिद्ध त्रिलोचन महादेव मंदिर पहुँचे। यहाँ दोनों ने हिन्दू परिधान पहने और अग्नि के 7 फेरे लेकर 7 जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया। दोनों की शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सैर पर निकले बुजुर्ग इस्लाम को कुत्ते ने किया लहूलुहान, ग्रामीणों के आक्रोश

भ्रष्टाचार मामले में 4 दिन की रिमांड पर भेजे गए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, वक्फ बोर्ड में घोटाला

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 1 लाख लोगों ने किया रक्तदान, बना विश्व रिकॉर्ड

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -