Sep 23 2015 04:24 PM
बेंगलुरु : पर्यूषण पर्व के अवसर पर मुंबई समेत देश के कुछ क्षेत्रों में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की मांग और उस पर उठे विरोध को लेकर एक मुस्लिम काॅमेडियन ने कमेंट किया है। दरअसल इस काॅमेडियन ने अब बकरीद पर सब्जियों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। बेंगलुरू निवासी फलाह फैजल नामक कलाकार ने change.org पर पिटीशन साईन करने का अभियान चलाया। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया कि आखिर पौधों में भी जीवन होता है। सब्जियों में कीटनाशकों की मिलावट हो रही है। क्या हम एक दिन के लिए सब्जी खाना नहीं छोड़ सकते। पैगंबर ने अपने बेटे को त्याग के लिए तैयार किया था। फिर सब्जी क्यों नहीं छोड़ सकते।
इस काॅमेडियन ने कहा कि देश के सभी धर्मों को मानने वाले बकरीद पर मटन बिरयानी खाऐं। फैजल ने कहा कि मैं तो अपना खाना लोगों के साथ साझा करने के लिए तैयार हूं। इस तरह की अपील को सोश्यल मीडिया पर भी साझा किया गया है। फैजल के पिटीशन को अभी तक 500 लोगों ने सपोर्ट किया है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED