कब्ज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है खरबूज
कब्ज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है खरबूज
Share:

हम आपको बता दें खरबूजा गर्मियों के मौसम के प्रमुख फलों में से एक है। इसमें काफी मात्रा में पानी पाया जाता है। जो गर्मी के मौसम में हर किसी के शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व है। खरबूजे में शुगर के अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, लोहा, कैलोरी और विटामिन ए, बी की मात्रा भी भरपूर पायी जाती है। खरबूजे में काफी मात्रा में आर्गेनिक पिग्मेंट केरोटेन्वाइड पाया जाता है जो कैंसर होने की संभावना को कम करने में मदद करता है। 

इस तरह आप भी बढ़ा सकते है शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली

यह है खरबूजे के फायदे 

जानकारी के अनुसार खरबूजे के सेवन से रोग प्रति रोधक क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है। खरबूजे में विटामिन सी की काफी मात्रा पाई जाती है जो शरीर की रोग-प्रति रोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। खरबूजे में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में यह कब्ज को रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद फल है। इसमें मौजूद डाइटिरी फाइबर्स अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार होते हैं।

लगातार आ रही है खांसी तो कर लें यह उपाय

और भी है कई फायदे 

इसी के साथ खरबूजा विटामिन ए और बीटा कैरोटिन से भरपूर होता है। ये तत्व आंखों को सेहतमंद बनाए रखने में मददगार होते हैं। अगर आपके आंखों की रोशनी कम हो रही हो तो आपको खरबूजे का सेवन करना चाहिए। यह मोतियाबिंद के इलाज में भी लाभकारी होता है। खरबूज में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने की क्षमता होती है। यह डायबिटीज को नियंत्रित रखने में सहयोग करता है।

शरीर में ब्लड फैट का रेगुलेशन ठीक करता है हरा चना

शिल्पा शेट्टी ने खोला सफलता का राज, जानिए कैसे है इतनी फिट और हिट ?

फैशन के दौर में बढ़ रहा मोज़े न पहनने का चलन, लेकिन जान लें नुकसान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -