प्यार के लिए खातून से कुमारी बनी मुस्कान, शादी होते ही मचा बवाल
प्यार के लिए खातून से कुमारी बनी मुस्कान, शादी होते ही मचा बवाल
Share:

भागलपुर: बिहार के भागलपुर से प्यार की एक अनोखी घटना सामने आ रही है, जहां मुस्लिम युवती ने प्यार के लिए हिन्दू धर्म को अपना लिया तथा मंदिर में धूमधाम से शादी रचाई। दरअसल, झारखंड के गोड्डा निवासी राम कुमार मंडल एवं मेहरमा की मुस्कान खातून के बीच एक वर्ष पहले लव अफेयर आरम्भ हुआ। लड़का राम के गांव में लड़की का ननिहाल है। जहां एक वर्ष पूर्व दोनों एक साथ मिले थे, दोनों ने प्रेम किया एवं शादी रचाने का वादा किया। तत्पश्चात, दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

राम और मुस्कान दोनों के बीच धर्म की दीवार बनी, फिर क्या लड़की ने अब हिन्दू धर्म अपनाते हुए भागलपुर के पीरपैंती मौजूद मीनाक्षी मंदिर में धूमधाम से शादी रचाई। इस शादी में युवक के परिजन एवं गांव के लोगों ने साथ दिया। इधर, लड़की मुस्कान ने अपने परिवार वालों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है। युवती ने अपने मामा और मौसा पर धमकाने का आरोप लगाया है। लड़के ने बताया कि उसके परिवार वाले काफी खुश है, मगर लड़की के घरवालों द्वारा धमकियां दी जा रही है।

वही इससे पहले, दोनों 21 नवंबर को गोड्डा अदालत पहुंचे थे, इसकी भनक युवती के घरवालों को लगी थी। इसके बाद अदालत पहुंच युवती के घर वालों ने लड़की के साथ मारपीट की। वहीं अदालत में बयान देने के पश्चात् युवती को सुरक्षा के साथ लड़के के पास पहुंचाया गया, तत्पश्चात, दोनों पीरपैंती के मीनाक्षी मंदिर में एक दूजे के हो गए। 

'मेरी मसाज वाली वीडियो मीडिया में मत चलाओ..', लगातार पोल खुलने के बाद कोर्ट पहुंचे सत्येंद्र जैन

एक नया 'इस्लामिक' संगठन, चाहता था मंदिर को उड़ाना, मंगलुरु ब्लास्ट इसी साजिश का हिस्सा

'सर तन से जुदा कर देंगे', बिहार में प्रोफेसर को मिली धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -