एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने एलन मस्क
एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने एलन मस्क
Share:

नई दिल्ली: एलन मस्क का एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में नाम शामिल हो गया है। टेस्ला के CEO ने फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ा है। एलन मस्क की संपत्ति में पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हुई है। वहीं पेरिस ट्रेडिंग के बर्नार्ड अरनॉल्ट एलवीएमएच के शेयरों में 2.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 

बर्नार्ड अरनॉल्ट की कंपनी के शेयरों में आई भारी गिरावट की वजह से एलन मस्क फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। Bloomberg Billionaires Index में इस साल टॉप स्थान के लिए टक्कर देखी जा रही थी। कभी एलन मस्क तो कभी बर्नार्ड अरनॉल्ट टॉप स्थान पर थे। हालांकि ज्यादा समय तक इस साल बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे, जबकि एलन मस्क दूसरे स्थान पर थे। लेकिन अब Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, एलन मस्क का दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में शामिल हो गया है। 

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने एलन मस्क की संपत्ति बढ़कर 192 अरब डॉलर हो चुकी है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, एलन मस्क की कुल संपत्ति में बुधवार को 1.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इस साल मस्क की कुल संपत्ति 55.3 अरब डॉलर बढ़ी है।

भारत की GDP ग्रोथ दुनिया में सबसे अधिक ! वैश्विक मंदी के बीच भी 7.2 फीसद की दर से दौड़ी देश की अर्थव्यवस्था

अंबानी परिवार के घर हुआ लक्ष्मी का आगमन, दूसरी बार माता-पिता बने श्लोका और आकाश

निखिल कामत और दीपिंदर गोयल ने हाई एंड माइटी में बनाया स्थान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -