ब्रिटेन में कार्य कर रहे 30 प्रमुख लोगों में संगीतकार नितिन शहाणे का नाम शीर्ष पर
ब्रिटेन में कार्य कर रहे 30 प्रमुख लोगों में संगीतकार नितिन शहाणे का नाम शीर्ष पर
Share:

लंदन : ब्रिटेन में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे भारतीय मूल के 30 प्रमुख लोगों में प्रख्यात संगीतकार नितिन शहाणे का नाम भी शीर्ष पर रहा है। नए साल के आगमन पर इन सभी का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही ब्रिटिश टीम के धुंआधार क्रिकेटर एलिस्टर कुक और प्रख्यात लेखक फिलिप पुलमैन को नाइटहुड से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन लोगों की सूची जारी की गई।

इस मैक्सिकन स्टार को डेट कर रही है उर्वशी रौतेला, शेयर की तस्वीरें!

फिल्म में गीत देने के लिए जाने जाते है 

जानकारी के लिए बता दें शहाणे ने अंग्रेजी भाषा में बनी फिल्म द नेमसेक और मिडनाइट्स चिल्ड्रेन में संगीत दिया है। वह कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर से सम्मानित हो चुके हैं। 54 साल के ब्रिटेन में पैदा हुए इस संगीतकार को अपनी बनाई धुनों को मंच और फिल्म में पेश करने के लिए जाना जाता है। वह गुरिंदर सिंह जोसान और डॉ. श्रीदेवी कालिंदिंदी के साथ मिलकर संगीत कार्यक्रम पेश करते हैं।

अपने टमी को कम करने के लिए ये 2 व्यायाम हैं बेहतरीन

प्राप्त जानकारी अनुसार ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर से सम्मानित होने वालों की सूची में नृत्यांगना सुजाता बनर्जी, अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कार्य करने वाले परमदीप सिंह भाटिया, एशियाई महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य करने वाली डॉ. सरोज दुग्गल और कारोबारी गोपाल कृष्ण गुप्ता शामिल हैं।

फिर साथ आएंगे करण अर्जुन!

चीन में भी भारत जैसी ही रही ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान की हालत

सोनाक्षी के इस सेक्सी लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -