म्यूजिक कंपोजर मयूर जुमानी ने बनाया 'सेल्फी मैंने ले ली आज' का नया वर्जन
म्यूजिक कंपोजर मयूर जुमानी ने बनाया 'सेल्फी मैंने ले ली आज' का नया वर्जन
Share:

साल 2017 में एक गाना आया था जिसका नाम था 'सेल्फी मैंने ली आज'। इस गाने को आप सभी ने सुना होगा और इस गाने के बोल भी आपको याद ही होंगे। इस गाने को ढिंचैक पूजा ने गाया था जो अपने गानों के चलते ही हिट हुईं हैं। वैसे उनके इसी गाने ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी और आज भी इस गाने को लोग सुनते हैं। अब इसी क्रम में एक बार फिर ढिंचैक पूजा इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। वैसे इस बार फिर से उनके मशहूर होने की वजह उनके गाने के बोले ‘सेल्फी मैंने ली आज’ ही है, लेकिन इसका अंदाज नया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mayur Jumani (@mayurjumani)

आप देख सकते हैं सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को म्यूजिक कंपोजर मयूर जुमानी ने काफी अलग तरह से तैयार किया है। इस नए वर्जन को आप इस वीडियो में देख सकते हैं। जी दरअसल मयूर जुमानी ने गिटार के जरिए इस गाने को गाया हैं और इसी के साथ में ढिंचैक पूजा को भी एड किया है। आप देख सकते हैं उन्होंने इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘ ढिंचैक पूजा एक प्रो तरह की गा रही है’।

अब यह नया वर्जन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे 80 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस समय लोगों को यह नया वीडियो बड़ा अच्छा लग रहा है। इस पर लोग तेजी से अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा है, 'अब ये गाना थोड़ा बहुत सुनने के लायक बन गया है।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'नया वर्जन सुनने में काफी अच्छा लग रहा है और मेरे खान से खून नहीं बह रहा है।' इस तरह कई लोगों ने कमेंट कर गाने को बेहतरीन बताया है।

रामपुर दौरे पर प्रियंका गांधी, ट्रेक्टर परेड में मारे गए किसान के परिवार से करेंगी मुलाकात

भारत के महानतम गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस की ये है सबसे बड़ी उपलब्धि

14 फरवरी से फिर शुरू होंगे संयुक्त अरब अमीरात के स्कूल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -