मांसपेशियों में रहता है दर्द तो आपके काम आएँगे ये सबसे सरल घरेलू नुस्खे
मांसपेशियों में रहता है दर्द तो आपके काम आएँगे ये सबसे सरल घरेलू नुस्खे
Share:

मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी परेशानी आज के समय में कई लोगों को होती है।  जी हाँ, लेकिन आप इसे अनदेखा न करें। जी दरअसल एक तरह से इसके जरिए शरीर आपको संकेत देता है कि आपको काम के साथ-साथ अपना ध्यान रखना और आराम करना भी जरूरी है। हालांकि, कई बार आप में से कई लोग मसल्स पेन का इलाज दर्द नाशक दवाइयों से करते हैं, जो सही नहीं है। अब आज हम आपको मसल्स पेन के घरेलू इलाज बताने जा रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं।

मांसपेशियों में दर्द क्यों होता है- मसल पेन अक्सर तनाव, अधिक व्यायाम या फिर मांसपेशियों में चोट लगने के कारण होता है। जी हाँ और यह एक ही समय में एक से अधिक मांसपेशियों में हो सकता है। इस दर्द में मांसपेशियों को घेरने वाले कोमल ऊतक भी शामिल हो सकते हैं। मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द आम माना जाता है। हालाँकि 60 से 85 प्रतिशत आबादी को मसल्स पेन का सामना करना पड़ता है।

मांसपेशियों में दर्द के प्रकार- मांसपेशियों का दर्द, तनाव, अत्यधिक व्यायाम या फिर किसी प्रकार की चोट से जुड़ा हो सकता है।
इसके अलावा मसल पेन किसी संक्रमण या फिर फ्लू से भी जुड़ा हो सकता है, जो पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है।
इसी के साथ मांसपेशियों में दर्द का एक रूप फाइब्रोमायल्गिया भी हो सकता है, जिसमें मसल पेन के साथ-साथ नींद की समस्या, थकान और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

मांसपेशियों का दर्द दूर करने के घरेलू इलाज

लहसुन- लहसुन की कलियों को अच्छे से छिलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद आप उन टुकड़ों को सरसों तेल में डालकर कर हल्का गर्म कर लें। इसके बाद इस तेल से प्रभावित हिस्से की मालिश करें।

हॉट कंप्रेस- हॉट बैग को आवश्यकतानुसार तापमान तक चार्ज करें। उसके बाद इससे प्रभावित जगह की सिंकाई करें। वहीं अगर हॉट बैग नहीं, तो उसके स्थान पर साफ और सूखे सूती कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्ट्रेच- मांसपेशियों में दर्द के लिए घर के उपचार की अगर बात करें, तो स्ट्रेचिंग अच्छा विकल्प हो सकता है। जी हाँ और अगर कोई जिम जाता है या व्यायाम करता है, तो उसके बाद स्ट्रेचिंग जरूर करना चाहिए, क्योंकि कसरत करने से मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं। इससे मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए व्यायाम के पहले और तुरंत बाद स्ट्रेचिंग जरूर करनी चाहिए।

अदरक का प्रयोग- अदरक को पीस लें और फिर उसका रस निकाल लें। इसके बाद इस रस को दर्द वाले हिस्से पर लगाएं।

सरसो का तेल- सबसे पहले सरसों के तेल को हल्का गर्म कर लें। वहीं जब तेल गुनगुना हो जाए तो इससे प्रभावित जगह की मालिश करें।

गरज-चमक के साथ इस स्थान पर हो सकती है भारी वर्षा, मौसम विभाग ने दिए और भी कई संकेत

राजस्थान कांग्रेस में टूट के आसार, नाराज़ विधायकों को मनाने में जुटे सीएम अशोक गहलोत

'ब्रह्मास्त्र की वजह से थिएटरों को हुआ 800 करोड़ का नुकसान', विवेक अग्निहोत्री का दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -