वरिष्ठ नेता मान रहे मोदी-शाह का नेतृत्व, मुरली मनोहर जोशी ने दी बधाई

नई दिल्ली : लगता है भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में रही तनातनी धीरे-धीरे कम हो रही है। दरअसल अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भाग भी मानने लगा है कि मोदी और उनके साथियों का नेतृत्व मान लेना चाहिए। इन लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। यह बात तब स्पष्ट संदेश के तौर पर नज़र आ रही थी जब पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा।

अपने पत्र में उन्होंने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के संतोषजनक प्रदर्शन और असम में जीत को लेकर शुभकामनाऐं दीं। भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं ने पार्टी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य मुरली मनोहर जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष को अलग-अलग भेजे पत्रों में पार्टी की एतिहासिक जीत के लिए शुभकामना भी दी।

उन्होंने लिखा कि रणनीति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के चलते देश की राजनीति में क्रांतिकारी परिवर्तन आया। भाजपा ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक और द्वारका से कामरूप तक मजबूत स्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस जीत से उत्तरप्रदेश के चुनाव में भी अच्छा बल मिलेगा।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -