राजनीतिक षडयंत्र के तहत हो रही बिहार में हत्याऐं
राजनीतिक षडयंत्र के तहत हो रही बिहार में हत्याऐं
Share:

आरा : बिहार हत्याओं और अपराध का राज्य बनता जा रहा है। यहां फिर से राजनीतिक हत्याऐं होने लगी हैं। उनका आरोप था कि राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल युनाईटेड के उम्मीदवारों के विरूद्ध निर्वाचन लड़ने वालों की राजनीतिक साजिश के तहत हत्या करवाई जा रही है। इस तरह के आरोप केंद्र खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने लगाए हैं। केंद्रीय मंत्री पासवान ने अपनी बिहार यात्रा के दौरान इस तरह की बातें कहीं।

यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेश्वर ओझा की गोली मारकर हत्या किए जाने की निंदा की। वे ओझा के  घर गए और उनके परिजन से मिले। उन्होंने परिजन को हिम्मत भी बंधाई। उन्होंने मांग की कि विश्वेश्वर ओझा हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से करवाई जाए।

उनका कहना था कि इस हेतु वे जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे और इस घटना पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेश्वर ओझा की दिनदहाड़े गोलीमारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद सत्ताधारी महागठबंधन का विरोध किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि बिहार में कानून - व्यवस्था चरमरा गई है। यही नहीं अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के विरूद्ध चुनाव लड़ने वाले लोकजनशक्ति पार्टी के नेता बृजनाथी सिंह की हत्या भी हो गई थी। जिसके बाद अब भाजपा नेता विश्वेश्वर ओझा की हत्या हो गई। इस मामले में राजग के नेताओं ने अपना विरोध जताया है। उनका कहना था कि बिहार में जंगलराज अभी भी कायम है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -