बेरहमी से कत्ल कर खून से लिखा, इसने मेरी बहन का किया था रेप!
बेरहमी से कत्ल कर खून से लिखा, इसने मेरी बहन का किया था रेप!
Share:

देहरादून : क्षेत्र में एक पाॅलिटेक्नीक के विद्यार्थी नीरज कुमार का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। हत्या के बाद कमरे में खून से लिख दिया गया इसने मेरी बहन का रेप किया था। मिली जानकारी के अनुसार जब घर के मालिक किसी काम से बाहर गए तो नीरज की हत्या कर दी गई। इसके शव पर धारदार हथियारों के निशान भी पाए गए हैं। हालांकि अभी पुलिस आरोपी को तलाशने में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि नीरज उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद का निवासी था। माना जा रहा है कि किसी परिचित ने ही नीरज की हत्या की है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में इस तरह का मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस द्वारा नीरज से मिलने वाले और नीरज से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस ने स्निफर डाॅग और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद भी ली। मृतक के शव पर जिस तरह से वार किए गए थे उसका अवलोकन भी पुलिस ने किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -