हत्या या खुदखुशी! आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
हत्या या खुदखुशी! आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Share:

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि लटकने के कारण आकांक्षा की मौत हुई है। आकांक्षा ने वाराणसी में होटल के एक कमरे में फांसी लगाकर खुदखुशी की थी। खबर मिलने के पश्चात् शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। 

वही अब पोस्टमार्टम की ये रिपोर्ट आ गई है, जिसमें मर्डर की शंका नहीं जताई गई है। पुलिस ने बताया कि आकांक्षा दुबे की मौत फंंदे पर लटकने के कारण हुई है। उनके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए। हालांकि पुलिस ने समर सिंह का हाथ होने का शक जताया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया तहकीकात में पाया गया है कि आकांक्षा दुबे और भोजपुरी गायक समर सिंह लिव इन रिलेशन में थे। दोनों वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में स्थित समर सिंह के मकान में साथ रहा करते थे। पुलिस ने संभावना जताई कि किसी कारण दोनों का ब्रेकअप हुआ होगा। इस कारण आकांक्षा डिप्रेशन में आ गईं होंगी तथा उन्होंने खुदखुशी का कदम उठाया होगा। पुलिस की मानें तो समर के कारण आकांक्षा पर मेंटल दबाव पड़ा होगा।

पुलिस की कई टीमें अपराधी समर सिंह और संजय सिंह को गिरफ्तार करने के लिए निकली हुई है। पुलिस अफसर संतोष सिंह ने बताया कि घटना वाली रात आकांक्षा समर सिंह के साथ हुए पार्टी में सम्मिलित होने गई थीं। मगर हाल ही में खबर आई थी कि, होटल में रात तकरीबन 2:00 बजे आकांक्षा को एक व्यक्ति छोड़ने आया था, जो 17 मिनट तक उनके साथ ही था। वो व्यक्ति कौन था, क्यों आया था, इसकी भी कोई खबर नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की निरंतर जांच की जा रही है।

'नंगे तो सभी हैं...', इंटरनेट पर छाया उर्फी जावेद का ट्वीट

निया के कातिलाना लुक ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का टेम्प्रेचर, दिल थामकर देंखे ये VIDEO

'मुझे जबरदस्ती ज्ञान मत दो...', आखिर किस पर भड़की राखी सावंत?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -