केरल में RSS  कार्यकर्ता की हत्या, भाजपा ने की बंद की अपील
केरल में RSS कार्यकर्ता की हत्या, भाजपा ने की बंद की अपील
Share:

केरल। केरल राज्य के त्रिवेंद्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेक संघ के कार्यकर्ता की शनिवार रात हत्या कर दी गई। हत्या के लिए धारदार हथियार के प्रयोग की आशंका जताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजेश 34 वर्षीय के शरीर पर धारदार हथियार से करीब 15 वार किए गए थे। इस हत्या में एक हिस्ट्रीशीटर के नेतृत्ववाले गिरोह की लिप्तता के आरोप लग रहे हैं। आरएसएस के कार्यकर्ता की हत्या को लेकर भाजपा ने राज्य में हड़ताल की अपील की है।

हालांकि राजेश को गंभीररूप से घायल होने पर चिकित्सालय भर्ती करवाया गया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। रात्रि करीब 8.30 बजे श्रीकरयम में इस मामले में 3 लोगों को पकड़ लिया गया है। इस मामले में आरोपी मानिकुततन को पकड़ा गया है। दरअसल आरएसएस में वह कार्यवाहक के पद पर था।

घटना वाले दिन राजेश शाखा से वापस आ रहा था। इसी दौरान श्रीकरयम में करीब 6 लोगों ने उसे घेर लिया इसके बाद उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। राजेश दो पहिया वाहन पर सवार था। हमले से वह संभल नहीं पाया और उसका संतुलन बिगड़ गया। वाहन समेत वह वहीं गिर गया। मानिकुततन राजेश का पड़ोसी बताया जा रहा है। इस व्यक्ति पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीपीआईएम के एक स्थानीय सदस्य के घर पर देशी बम फैंकने के मामले में मानिकुततन पर प्रकरण दर्ज किया गया था।

कैलिफोर्निया में दो सिखों की हत्या से समुदाय में शोक

यूपी में खाकी भी सुरक्षित नहीं, सिपाही की गोली मारकर हत्या

किराया देने को लेकर किरायेदार ने की रूममेट की हत्या

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -