RJD जिलाअध्यक्ष की हत्या, नहीं मिला आरोपियों का सुराग
RJD जिलाअध्यक्ष की हत्या, नहीं मिला आरोपियों का सुराग
Share:

सहरसा : जिले के सुबेदारी टोला निवासी और युवा राजद के जिला अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी मृत देह उनके घर से कुछ ही दूरी पर मिली। हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का वातावरण नज़र आया। इस तरह की कार्रवाई से लोगों में आक्रोश छा गया है। हालांकि आरोपी अज्ञात हैं मगर उन्हें पकड़ने की मांग की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर घर पर अकेले ही थे। उनका परिवार मेला देखने गया था। अज्ञात आरोपियों ने राजद नेता को घर से बाहर बुलाया। जब वे बाहर गए तो गोलीमारकर उनकी हत्या कर दी गई। राष्ट्रीय जनता दल के नेता का शव गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर खेत से मिला है।

राजद नेता को सीने में गोली मारी गई तो दूसरी ओर सिर में भी उन्हें गोली मार दी गई। इसके बाद धारदार हथियार से उनके चेहरे पर भी वार किया गया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस द्वारा कई दल बनाकर आसपास के क्षेत्रों में भी भेजे गए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -