तोगड़िया के भतीजे की चाकू बाजी में मौत
तोगड़िया के भतीजे की चाकू बाजी में मौत
Share:

सूरत(गुजरात)। विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख प्रवीण तोगड़िया के भतीजे भरत तोगड़िया की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। भरत तोगड़िया के साथ दो अन्य लोगों की हत्या की गई है। हमले को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है और न ही आरोपियों का खुलासा हुआ है। हालांकि इस मामले को जमीन विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इसके पीछे के कारण संपत्ति विवाद या फिर शत्रुता भी हो सकती है। यही नहीं यह जानकारी भी सामने आई है कि हमले में 4 थे व्यक्ति को चोटें पहुंची है और वह गंभीर घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में किसी भी आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी नहीं मिली है। दरअसल प्रवीण तोगड़िया के परिवार से यह मामला संबंधित है। वारदात के बाद सूरत क वराछा थाना क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी हो गई है। क्षेत्र में नाकेबंदी कर हर आने - जाने वाले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण तोगड़िया का भतीजा भरत, शनिवार की शाम संपत्ति के डीलर बालुभाई हीराणी के दफ्तर में मौजूद थे इसी दौरान अशोक पटेल और महेश जाधव उनके साथ में थे।

इसी दौरान कुछ लोग वहां दाखिल हुए और उन्होंने बालुभाई हीराणी पर हमला कर दिया। ऐसे में वहां मौजूद भरत और अशोक पटेल ने बीचबचाव करने का प्रयास किया। ऐसे में वे बुरी तरह से घायल हो गए इसी दौरान उनकी मौत हो गई। गंभीररूप से घायल बालुभाई और महेश जादव को गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वराछा स्टेशन ने अज्ञात हमलावरों पर प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -