नई प्रेमिका के लिए पुरानी का क़त्ल, हत्यारा ब्रजेश गोप गिरफ्तार
नई प्रेमिका के लिए पुरानी का क़त्ल, हत्यारा ब्रजेश गोप गिरफ्तार
Share:

रांची: झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना के अंतर्गत आने वाले चापाटोली गांव की 15 साल की नाबालिग किशोरी बरखा कुमारी की हत्या कर दी गई। वह 19 मार्च से लापता थी। पुलिस ने उसकी लाश को चेठली टोंगरी पहाड़ से गुरुवार (24 मार्च) को बरामद कर लिया है।इस वारदात को बरखा के पूर्व प्रेमी 17 वर्षीय ब्रजेश गोप ने अपनी नई प्रेमिका (नाबालिग) के साथ मिल कर अंजाम दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने हत्या के आरोपी ब्रजेश को अरेस्ट कर लिया है। ब्रजेश चापाटोली का ही निवासी है। जानकारी के मुताबिक, बरखा का गांव के ब्रजेश गोप के साथ प्रेम-संबंध चल रहा था। वह 19 मार्च से लापता थी। इसकी शिकायत उसके पिता सहलू गोप ने रायडीह थाना में दर्ज कराई थी। दर्ज FIR में उसने बरखा का किडनैप कर हत्या की आशंका जताई थी। 

थाना प्रभारी अमित कुमार ने इस मामले में बरखा के पूर्व प्रेमी ब्रजेश गोप को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बरखा की हत्या करने को कबूल करते हुए बताया कि अपनी नई प्रेमिका के संग मिलकर पत्थर से कुचल कर व चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी है। शव को चेठली टोंगरी पहाड़ पर छिपा दिया है। पुलिस ने आरोपी ब्रजेश के निशानदेही पर शव को चेठली टोंगरी पहाड़ से शव व हत्या मे इस्तेमाल पत्थर व चाकू बरामद लिया है।

बहराइच में चौथी कक्षा के बच्चे की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला रक्तरंजित शव

नई प्रेमिका के साथ मिलकर किया एक्स का क़त्ल, चौंकाने वाला है मामला

स्कूल डायरेक्टर ने दी 9 वर्षीय बच्चे को दर्दनाक मौत, हैरान कर देने वाली है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -