नई प्रेमिका के साथ मिलकर किया एक्स का क़त्ल, चौंकाने वाला है मामला
नई प्रेमिका के साथ मिलकर किया एक्स का क़त्ल, चौंकाने वाला है मामला
Share:

रांची: झारखंड के रायडीह थाना से एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है यहाँ चापाटोली गांव की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी बरखा कुमारी का क़त्ल कर दिया गया। वह 19 मार्च से लापता थी। पुलिस ने उसके शव को चेठली टोंगरी पहाड़ से बृहस्पतिवार को बरामद किया। इस घटना को बरखा के पूर्व प्रेमी 17 वर्षीय ब्रजेश गोप ने अपनी नई प्रेमिका (नाबालिग) के संग मिल कर वारदात को अंजाम दिया। 

वही पुलिस ने हत्या के अपराधी ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया है। ब्रजेश चापाटोली का ही रहने वाला है। खबर के मुताबिक, बरखा का गांव के ब्रजेश गोप के साथ प्रेम- प्रसंग चल रहा था। वह 19 मार्च से लापता थी। इसकी शिकायत उसके पिता सहलू गोप ने रायडीह थाना में दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में उसने बरखा का अपहरण कर क़त्ल की आशंका जताई थी। इस मामले में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बरखा के पूर्व प्रेमी ब्रजेश गोप को गिरफ्त में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बरखा का क़त्ल करने को स्वीकारते हुए बताया कि अपनी नयी प्रेमिका के संग मिलकर पत्थर से कुचल कर व चाकू से गला रेत कर क़त्ल कर दिया है। शव को चेठली टोंगरी पहाड़ पर छिपा दिया है। पुलिस ने अपराधी ब्रजेश के निशानदेही पर शव को चेठली टोंगरी पहाड़ से शव व हत्या मे प्रयुक्त पत्थर व चाकू बरामद ली।

पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर चिकित्सालय गुमला भेज दिया। इस बाबत एसडीपीओ विकास आनंद लांगुरी ने बताया कि ब्रजेश का प्रेम प्रसंग पूर्व मे बरखा से चलता था। कुछ वर्षों से इनके बीच दूरी हो गयी थी। वर्तमान में ब्रजेश का प्रेम- प्रसंग करंज थाना इलाके के कोंजारा गांव की एक लड़की से था। वहीं बरखा का भी इस बीच प्रेम -प्रसंग कुड़ोछतरपुर गांव के एक लड़का से चल रहा था। पूर्व के प्रेम प्रसंग को लेकर ब्रजेश गोप एवं उसकी नई प्रेमिका के बीच नोंक झोंक होते रहता था। इस वजह से दोनों ने मिलकर बरखा कुमारी की हत्या का षड्यंत्र रचा। 19 मार्च को ब्रजेश ने बरखा को फोन कर चेठली टोंगरी पहाड़ पर बुलाया। जहां उसने अपनी नई प्रेमिका के साथ मिल कर उसका क़त्ल कर शव को छिपा दिया। मृतका के पिता सहलू गोप द्वारा FIR दर्ज कराने पर सारी जानकारी एसपी को दी गयी।

स्कूल डायरेक्टर ने दी 9 वर्षीय बच्चे को दर्दनाक मौत, हैरान कर देने वाली है वजह

'गांधी जी के पास कोई डिग्री नहीं थी..', ये क्या बोल गए जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ?

'कर्नाटक में पतन की तरफ बढ़ रही भाजपा..', प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -