अन्धविश्वास के चलते अपनों ने कर दिया क़त्ल
अन्धविश्वास के चलते अपनों ने कर दिया क़त्ल
Share:

झारखंड : झारखंड पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर एक अधेड़ शख्स के हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारो ने अन्धविश्वास के चलते वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस हत्या में प्रयुक्त समान बरामद कर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पंहुचा दिया है। पुलिस के मुताबिक दुकान संचालक जगतु महतो की लाश बरामद की गई थी।

इस मामले की तफ्तीश में पता चला की वारदात को डायन बिसाही जैसे अंधविश्वास के चलते अंजाम दिया गया। हत्या करने वाला कोई और नही बल्कि उसका रिश्तेदार है जिसने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी के नाम बिरबल उरांव और शिवचरण महतो है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार लिया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -