मामूली विवाद पर बसपा नेता के भतीजे को मारी गोली, मौत
मामूली विवाद पर बसपा नेता के भतीजे को मारी गोली, मौत
Share:

लखनऊ : शहर में लिसाड़ी गेट के ताज पैलेस में शादी समारोह के दौरान रविवार रात बसपा के पूर्व पार्षद के भतीजे की ऐलान के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद समारोह में भगदड़ मच गई। गोली मारने का आरोपी युवक कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। आधी रात को पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

शादी में अचानक दुल्हन ने दी दूल्हे को ताबड़तोड़ गालियां और जड़ दिया थप्पड़...

इस तरह दिया वारदात को अंजाम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया रोड स्थित ताज पैलेस में रविवार रात एक युवक के बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 12 बजे बराती और घराती खाना खा रहे थे। इस समारोह में बसपा के वार्ड-80 से पूर्व पार्षद का भतीजा मुसारिक भी खाना खा रहा था। इस दौरान कुछ महिलाएं भी वहां मौजूद थीं। आरोप है कि महिलाओं के बीच में फैजान घुस आया। महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए फैजान को अलग हटने की बात कही। इस बीच वहां मुसारिक का भाई असद भी पहुंच गया। असद ने विरोध करते हुए फैजान को चांटा मार दिया। 

12वी का पेपर देखकर उड़े छात्र के होश, आया दिल का दौरा और हो गई मौत

इस कारण मार दी गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिसके बाद फैजान ने धमकी दे दी कि यह ठीक नहीं किया। दोनों पक्षों के लोगों ने बीच बचाव कराया तो फैजान वहां से चला गया। सीने से सटाकर मारी गोली पुलिस के अनुसार इस विवाद के करीब आधा घंटे बाद फैजान घर से तमंचा लेकर पहुंचा। मुसारिक को पहले थप्पड़ मारा और सीने से तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ मुसारिक जमीन पर गिर पड़ा।

ओवरटेक की बात से नाराज कार चालक ने बाइकर को उतारा मौत के घाट

17 साल की लड़की ने किया बच्चे का अपहरण और फिर...

शादी समारोह के दौरान दो भाइयों में शुरू हुआ मामूली विवाद, मौत पर जाकर रुका

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -