फतेहाबाद में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
फतेहाबाद में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
Share:

फतेहाबाद : गांव रामसरा व ढाबीकलां के बीच दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारी कर हत्या कर दी। मृतक अशोक भट्टूकलां में जिम चलाता था। वह अशोक अपने पिता के साथ किसी काम से फतेहाबाद जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपी फरार है। 
शराब की दुकान के पास इस हालत में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव
 
ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 

जानकारी के मुताबिक पुलिस को जानकारी देते हुए गांव ढाबी कलां के मनिंदर ने बताया कि वह अशोक अपने पिता के साथ किसी काम के चलते फतेहाबाद की ओर जा रहा था। वे जैसे ही गांव ढाबी कलां के पास पहुंचे तो अशोक के फोन पर एक फोन आया। बातचीत के दौरान अशोक से पूछा गया कि वह कहां है। अशोक ने जवाब दिया कि वह ढाबी कलां से निकला है। फोन करने वाले ने कहा कि वहीं रुके कोई काम है। इसके बाद अशोक ने गाड़ी एक तरफ खड़ी कर दी। आरोप है कि रामसरा गांव का विजय पाल व पुष्कर उर्फ खली कार में सवार होकर आए। उन्होंने अशोक से कहा कि तुम्हारे गांव में ठेका किसका है। अशोक ने ठेकेदार की जानकारी दी तो उसने कहा कि ठेकेदार से फोन मिलाकर बात करे।

युवती फ्लेट पर ले गया युवक और रात में जबरन बनाए संबंध, फिर अगली सुबह...

इस तरह दिया वारदात को अंजाम 

इसी के साथ अशोक फोन मिलाने लगा तो विजयपाल ने उसे गोली मार दी। दो गोली मारी गई। एक छाती में लगी दूसरी गोली गर्दन के पास लगी। गोली मारते ही आरोपी फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। अशोक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई। भट्टूकलां के कार्यकारी एसएचओ रमेश का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी कर रही है।

सगी बेटी ने पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

दामाद ने भेजा ससुर को खाने का न्यौता और फिर किया दिल दहला देने वाला काम

प्रेमिका नहीं आई मिलने तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -