मुनमुन दत्ता ने कहा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा?, मेकर्स ने किया खुलासा
मुनमुन दत्ता ने कहा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा?, मेकर्स ने किया खुलासा
Share:

टीवी के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लोग बहुत प्यार देते हैं। इस शो में नजर आने वाले हर अभिनेता और हर अभिनेत्री को लोग प्यार देते हैं। फिर चाहे वो जेठालाल हो, दयाबेन या बबिता जी। इन सभी को फैंस प्यार देते हैं। हालाँकि बीते कुछ दिनों से तारक मेहता के फैन्स का दिल टूट गया है। बीते दिनों ही यह खबर आईं थी कि बबिता जी यानि मूनमून दत्ता शूटिंग पर नहीं जा रही हैं। यह खबर आने के बाद से फैंस के बीच हलचल मच गई और कहा जाने लगा कि कहीं मुनमुन ने शो तो नहीं छोड़ दिया। वहीं अब इसे लेकर मेकर्स की तरफ से बयान आया है। हाल ही में शो के मेकर्स ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि मुनमुन कहीं नहीं जा रही हैं और वह इस शो का हिस्सा हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by  (@mmoonstar)

जी हाँ, हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोडक्शन हाउस, असित कुमार मोदी के स्वामित्व वाली नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि, "मुनमुन दत्ता बबीता जी के रूप में तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा बनी हुई हैं। उनके शो छोड़ने की कोई भी अफवाहें निराधार हैं और गलत हैं।"

आप सभी जानते ही होंगे कि बीते दिनों ही कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। ऐसे में मेकर्स ने शो की शूटिंग मुंबई की जगह दमन में शिफ्ट कर दी। इस दौरान बबिता जी दमन में चल रही शूटिंग का हिस्सा नहीं थीं और उसी दौरान ही मूनमून का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनके जाति शूचक शब्द के इस्तेमाल पर बवाल हो गया। इन सभी को देखते हुए कहा जा राहा था कि मुनमुन ने शो छोड़ दिया है हालाँकि ऐसा कुछ नहीं है। वह जल्द शो में नजर आएंगी।

शिल्पा शेट्टी हुई परेशान, पोस्ट शेयर बोली- ये जो कुछ भी हो रहा है इसका खामियाजा...

VIDEO: शिल्पा के बुरे वक्त में उनके साथ हैं फैंस, घर के बाहर रखा सफ़ेद गुलदस्ता

105 साल की उम्र में साक्षरता परीक्षा पास करने वालीं 'अम्मा' का दुखद निधन, PM-राष्ट्रपति ने जताया शोक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -