'चंपक चाचा' के बाद बबिता जी हुई हादसे का शिकार, हुआ ऐसा हाल
'चंपक चाचा' के बाद बबिता जी हुई हादसे का शिकार, हुआ ऐसा हाल
Share:

टीवी के चर्चित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सभी का पसंदीदा है। शो में दिखाई देने वाली गोकुलधाम सोसाइटी तथा उसमें रहने वाले किरदारों को प्रशंसक खूब पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक हैं बबीता जी। बबीता जी की भूमिका को अभिनेत्री मुनमुन दत्ता निभाती हैं। इन दिनों मुनमुन जर्मनी में एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच उन्होंने बताया है कि उनका एक्सीडेंट हुआ है।

मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक छोटा सा हादसा हो गया है। ये खबर उन्होंने स्वयं इंस्टाग्राम की सहायता से प्रशंसकों को दी है। ट्रैवल लवर मुनमुन दत्ता ने तकरीबन एक सप्ताह पहले अपनी यूरोप ट्रिप शुरू की थी। वो अभी स्विट्जरलैंड और जर्मनी घूमी हैं। मगर दुर्भाग्य से मुनमुन दत्ता जर्मनी में हुए हादसे का शिकार हो गईं। 

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मुनमुन दत्ता ने बताया, 'जर्मनी में मेरा एक छोटा-सा एक्सीडेंट हो गया था। मेरे बाएं घुटने में बहुत चोट लगी है। इसलिए मुझे अपनी ट्रिप को बीच में काटकर घर वापस आना पड़ रहा है।' इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल वाली इमोजी भी लगाई है। 
बता दे कि जर्मनी से पहले मुनमुन स्विट्जरलैंड में थीं। दो दिन पहले ही मुनमुन स्विट्जरलैंड के इंटरलेकन से ट्रेन लेकर जर्मनी गई थीं। उन्होंने उस लजीज खाने की एक फोटो भी साझा की थी, जब वह किसी के घर पर होमस्टे कर रही थीं। साथ ही मुनमुन दत्ता ने रोमांस के लिए बॉलीवुड की सबसे फेवरेट शूटिंग डेस्टिनेशन में अपने रहने की कई बेहतरीन फोटोज भी शेयर की थीं। और स्विट्जरलैंड में हॉट चॉकलेट का मजा भी लिया था।

अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी तोड़कर घर में घुस गया बच्चा और फिर जो हुआ...

KBC में पहुंचा कार्तिक आर्यन का 'हमशक्ल', देखकर चौंके अमिताभ बच्चन

वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुए रुबीना-सनम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -