मुनि तरूण सागर जी 'अच्छे दिन' को लेकर कही थी यह बात
मुनि तरूण सागर जी 'अच्छे दिन' को लेकर कही थी यह बात
Share:

क्रांतिकारी संत के नाम से मशहूर दिगंबर जैन मुनि तरूण सागर जी महाराज अपने कड़वे प्रवचन को लेकर सुर्खियों में रहते थे। वह सिर्फ धर्म ही नहीं बल्कि देश से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात बेबाक तरीके से रखते थे। वहीं उन्होंने देश के हित में कहा था कि जब देश के नेताओं की नियत सही हो जाएगी और भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा, तब जनता के अच्छे दिन आ ही जाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कई बार बड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए देश और दुनिया के बारे में एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा था कि यहां पर हर नेता के पास नीतियां तो बहुत है लेकिन नियत ठीक नहीं है जब तक नियत नहीं सुधरेगी तब अच्छे दिन संभव नहीं है।

जैन मुनि तरुण सागर महाराज का निधन : ऐसा था उनका जीवन

देश के मुद्दों पर अपनी बात रखने वाले मुनि तरूण सागर जी ने कहा था कि पाकिस्तान का जितना बजट होता है उतनी तो हमारे यहां पर चोरियां हो जाती हैं उदाहरण में उन्होंने नीरव मोदी, माल्या का नाम लिया था। तरूण सागर ने जनता से आग्रह किया था कि सत्ता के खिलाफ सच बोलने का साहस पैदा करना होगा। वहीं नेताओं के​ रिटायरमेंट पर उन्होंने कहा था कि 75 वर्ष के बाद में नेताओं को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।

2 से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों के लिए मुनि श्री तरुण सागर ने कही थी यह कड़वी बात

75 साल के बाद राजनीति छोड़ युवाओं को मौका देना चाहिए। ट्रिपल तलाक का महिलाओं के द्वारा विरोध करने पर उन्होंने कहा था कि सरकार द्वारा लाया बिल ​महिलाओं के हित में है। वह कट्टरपंथियों के बहकावे में सड़कों पर उतर रही हैं। वहीं विधानसभा में भूत—प्रेत के साए पर उन्होंने कहा था कि भवन का वास्तु ठीक करा लेना चाहिए। 

यह भी पढ़े

51 वर्ष की उम्र में जैन मुनि तरुण सागर महाराज का निधन

नहीं रहे जैन मुनि तरुण सागर महाराज

जैन मुनि तरुण सागर की समाधि को लेकर उनके गुरू ने दिया संदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -