बॉलीवुड में विजय सेतुपति की हुई धांसू एंट्री, सामने आया फिल्म का फर्स्ट लुक
बॉलीवुड में विजय सेतुपति की हुई धांसू एंट्री, सामने आया फिल्म का फर्स्ट लुक
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की सुपरहिट फिल्म मास्टर के अभिनेता विजय सेतुपति अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। उनकी फर्स्ट बॉलीवुड मूवी मुंबईकर का धांसू फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इस मूवी को डायरेक्टर संतोष सिवन बना रहे हैं। मूवी में दक्षिण फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति के अपोजिट लीड किरदार में ‘छपाक’ फेम विक्रांत मैसी दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी का पहला लुक रिलीज करते हुए विजय सेतुपति ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया है। रिलीज हुए पहला लुक पोस्टर तमिल अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसके पश्चात् ये चर्चा में आ गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay Sethupathi (@actorvijaysethupathi)

वही इस मूवी के फर्स्ट लुक में दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति हाथों में गन तथा एक किडनैप किए हुए बच्चे को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। फर्स्ट लुक में बच्चे ने स्कूल यूनिफॉर्म पहनी हुई है। जिससे स्पष्ट होता है कि विजय सेतुपति फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका अदा करने वाले हैं। इस मूवी का ये फर्स्ट लुक बहुत जबरदस्त है।

96, सुपर डीलक्स, विक्रम वेधा तथा मास्टर जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुके विजय सेतुपति की धमक पूरे भारत में इन दिनों सुनाई दे रही है। उनके बेहतरीन अभिनय के फैंस दीवाने हो रहे हैं। यही कारण है कि विजय सेतुपति की फैन फॉलोइंग में भारी वृद्धि हो रही है। विजय सेतुपति को बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए भी अप्रोच किया था। इस मूवी में उनकी एंट्री लगभग हो ही चुकी थी। फिर बाद में किन्हीं कारणों से विजय सेतुपति ने आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा ठुकरा दी थी। अब विजय सेतुपति, क्रिमिनल जस्टिस वेब सीरीज फेम विक्रांत मैसी के साथ बॉलीवुड में एंट्री करेंगे।

एसएस राजामौली की फिल्म से पीछे हटें सुपरस्टार महेश बाबू, त्रिविक्रम श्रीनिवास है वजह

सुपरस्टार नानी ने रिलीज किया ‘हिट 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर, ये अभिनेता निभाएंगे मुख्य रोल

मनोरंजन जगत पर फिर छाए संकट के बादल, आगे बढ़ी राणा दग्गुबाती की इस फिल्म की रिलीज डेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -