यूट्यूब प्रैंक के बहाने अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक गिरफ्तार
यूट्यूब प्रैंक के बहाने अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक गिरफ्तार
Share:

मुंबई: फेसबुक, यूट्यूब ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जिनके ज़रिए ज़्यादा से ज़्यादा पैसा कमाया जा सकता है। वैसे कई बार अधिक पैसा कमाने के लिए अश्लील वीडियो बनाए जाते हैं। अब हाल ही में एक युवक को अश्लील वीडियो बनाने के चलते गिरफ्तार किया गया है। उस युवक के साथ तीन अन्य लोगों को भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है आरोपी लोगों को गलत जानकारी देकर अश्लील वीडियो बनाते थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि उन्होंने कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए और वह उन्हें धमकाते भी थे।

जी दरअसल आरोपी पहले लड़कियों को प्रैंक करने की बात कहते थे और बुला लेते थे। उसके बाद वीडियो में अश्लील हरकत की जाती थी और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल भी किया जाता था। पुलिस का कहना है ऐसे वीडियो के ज़रिए फेसबुक, यूट्यूब के करीब ऐसे 17 चैनलों ने दो करोड़ रुपये कमाए। केवल इतना ही नहीं बल्कि कुछ पीड़ित महिलाओं की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह भी बताया जा रहा है कि, 'इस मामले में मुख्य आरोपी साल 2008 में कक्षा 10 का टॉपर था और वह अभी ट्यूशन पढ़ाता है।

इसके अलावा वह नाबालिग लड़कियों को भी प्रैंक में शामिल होने की बात कहकर बुलाता था और बाद में अश्लील वीडियो बनाता था।' मुंबई पुलिस ने सभी आरोपियों को POCSO के मामले में गिरफ्तार किया है। आपको हम यह भी बता दें कि मुख्य आरोपी का नाम मुकेश गुप्ता है और वह 29 साल का है।

राहुल गाँधी को लेकर बोले नरोत्तम मिश्रा- 'पप्पू मछली पकड़ रहे हैं'

MP: किसान आत्मनिर्भर होंगे तो देश भी आत्मनिर्भर बनेगा: राज्यमंत्री कुशवाह

न्यूजीलैंड में काबू के बाहर हुई कोरोना महामारी, हालात हुए और भी गंभीर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -