वीडियो कॉल करके लड़कियों से करता था अश्लील बातें, दिखाता था प्राइवेट पार्ट
वीडियो कॉल करके लड़कियों से करता था अश्लील बातें, दिखाता था प्राइवेट पार्ट
Share:

मुंबई: मुंबई की वडाला पुलिस ने 26 वर्षीय व्यक्ति को 100 से अधिक महिलाओं और लड़कियों को कथित रूप से अश्लील विडियो कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। शख्स महिलाओं और लड़कियों से गंदी बातचीत के साथ ही उन्हें अपनी अश्लील तस्वीरें भी दिखाता था। इस बात की पुष्टि पुलिस ने की है। पूरे मामले का पता चलते ही पुलिस प्रकरण की छानबीन में जुट गई।

इतना ही नहीं, पुलिस के अनुसार, आरोपी संभाजी हुसैनकर (26) वर्ली क्षेत्र का निवासी है। सांभाजी एक ऐप के माध्यम से वॉट्सऐप की प्रोफाइल वाली तस्वीरें देखता था, जिसके बाद वह बातचीत के लिए महिलाओं को चुनाव करता। हुसैनकर मूलरूप से कोल्हापुर का निवासी है। वह ग्रैंड रोड स्थित एक गैराज में मकैनिक का काम करता था। आरोपी की गिरफ्तारी 17 साल की लड़की द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई है। यह लड़की वडाला स्थित एक कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है, जिसे शनिवार को विडियो कॉल आया था।

शुरुआत में उसने अनजान नंबर होने के कारण कॉल को नजरंदाज कर दिया। जब व्यक्ति उसे लगातार कॉल करने लगा तो लड़की को लगा कि हो सकता है यह किसी सम्बन्धी का फोन हो और उसने कॉल रिसीव कर ली। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस रश्मि करणदिकर ने बताया कि ‘फोन पर हुसैनकर ने पहले कुछ समय तक लड़की से इधर-उधर की बातें की और फिर अचानक वो उससे अश्लील बातें करने लगा। इससे पहले यह लड़की फोन को काट पाती वो लड़की को वीडियो कॉल पर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा।’

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में इंसानियत फिर शर्मसार, 70 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ बलात्कार

जेवर की दूकान पर अपराधियों ने बोला धावा, दुकानदार को भी मारा चाक़ू

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -